
रक्सौल।(vor desk)।नव वर्ष पर बुटवल के रास्ते लुंबिनी की ओर जा रहे भारतीय पर्यटकों से भरा एक स्कार्पियो बुधवार की देर शाम हादसे का शिकार हो गई,जिसमे चालक सहित छह लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर के निवासी के रूप में हुई हैं,जिन्हे इलाज हेतु लुंबिनी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।हालाकि,घायलों को उचित इलाज के बाद छूटी दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त दुर्घटना पाल्पा के बगनासकाली गांव पालिका वार्ड3 स्थित आर्यभज्यांग और भालू खोला के बीच सघन वन क्षेत्र में हुई थी,जहां भारतीय एस्कार्पियों संख्या,बीआर 22बीडी 2023 वन क्षेत्र अंतर्गत भालू खोला में 150मीटर नीचे खाई में जा गिरी।सूत्रो के मुताबिक,पोखरा से लुंबिनी की ओर जा रही एस्कार्पियो अनियंत्रित हो कर दुर्घटना की शिकार हुई थी। स्कार्पिओ दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।सभी घायल नागरिक भारत विहार के पुर्वी चम्पारण रघुनाथ पुर के हैं। घायलों में अभिजित कुमार सिंह, मन्नु कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, विकास कुमार यादव और दीपनारायण तिवारी शामिल हैं।वहीं,
चालक विनय गाउँपालिका त्रिवेणी (नेपाल) निवासी सुमित मिश्र हैं।सभी घायल हुए थे,लेकिन,खतरा से बाहर होने के कारण इन्हें अस्पताल से छूटी दे दी गई है।पाल्पा स्थित जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रमुख राम प्रसाद खनाल ने बताया कि क्षति ग्रस्त एस्कार्पियो को खाई से निकालने की प्रक्रिया के साथ ही जांच और अग्रतर करवाई की जा रही है।