Saturday, September 21

भाजपा की राजनीति राज के लिए नहीं, देश के लिए है’, संयुक्त मोर्चा की बैठक में बोले- डॉ. संजय जायसवाल

रक्सौल।(vor desk)।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। मोदी सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है। अब केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाना है। आम जनता को पार्टी परिवार से जोड़ना है। उक्त बाते पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल ने सोमवार को शहर के पंचायती मंदिर में भाजपा के संगठन जिला रक्सौल के संयुक्त मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने आह्वान किया की बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर हर परिवार से संपर्क कर नए सदस्य बनाएं। बीजेपी के अभियान से नहीं जुड़ने वाले को भी पार्टी की रीति नीति जरूर बताएं। रक्सौल के कार्यकर्ता डेढ़ लाख सदस्य के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें।
प्रदेश से आए प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की है। अब बीजेपी प्रदेश के साथ जिलों में सघन अभियान चलाएगी। बीजेपी कार्यकर्ता अभियान को गांव-गांव, गली-मोहल्ले तक लेकर जाएंगे। सदस्यता अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से लोगों को अवगत करवाए। उन्होंने कहा, “बीजेपी राजनीति राज के लिए नहीं, देश बदलने के लिए करती है।

वहीं,भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने का संकल्प दिलाया।मौक़े पर पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय, भाजपा मुख्यालय सह प्रभारी ई. जितेन्द्र कुशवाहा, रामगोपाल खंडेलवाल ,भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद शंकर सिंह, ध्रुप प्रसाद, ज्योति राज, मनीष दुबे,एवम् पार्टी के सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!