
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल आइसिपी बाईपास स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज पर मंगलवार की देर शाम दो वाहन के बीच भीषण टक्कर की घटना में दस चक्का टेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं,भीषण हादसा टल गया,क्योंकि,आस पास दूसरा वाहन मौजूद नही था।यह घटना भारी बारिश के बीच करीब 8बजे देर संध्या हुई।इस दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर दोनो ओर जाम लग गया।सूचना मिलते हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने सदल बल पहुंच कर जायजा लिया।और नीचे का रूट क्लियर करा कर आवाजाही शुरू कराई।उन्होंने बताया कि बारिश के बीच यह दुर्घटना हुई है।आइसीपी की और से आ रही टेलर दुर्घटनाग्रस्त हुई है।उसमे चालक या खलासी मौजूद नही था।जबकि,विपरीत दिशा से आई वाहन दुर्घटना के बाद भाग निकली है। किरान बुला कर टेलर को हटवाया जा रहा है। टेलर झारखंड नंबर की है।उन्होंने बताया की दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)
