Saturday, September 21

कर्मयोगी बद्री विक्रम थापा गुठी के द्वारा नेपाल के प्रसिद्ध पत्रकार चन्द्रकिशोर सम्मानित,मिल रही बधाई

वीरगंज।(vor desk)।नेपाल के प्रसिद्ध पत्रकार चन्द्रकिशोर को सवा दो लाख रूपए से पुरस्कृत किया गया है।
उनको आम आदमी के सवाल को मिडिया के माध्यम से मूल धारा में लाने हेतु पुरस्कृत किया गया है।उनके साथ डां सन्दूक रूईत जो अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेत्र चिकित्सक है उनको भी पुरस्कृत किया गया है। कर्मयोगी बद्री विक्रम थापा गुठी के द्वारा यह पुरस्कार दिया गया है। करीब चार दशक से पत्रकारिता में सक्रिय चन्द्रकिशोर का कर्मभूमि वीरगंज है।
श्री चंद्र किशोर को सम्मानित किए जाने पर नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध,बिहार विश्व विद्यालय आयोग के सदस्य प्रो डा अनिल सिन्हा,सीमा जागरण मंच के बिहार प्रांत संयोजक महेश अग्रवाल,वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह प्रभाकर,विजय कुमार गिरी,मुनेश राम,दीपक अग्निरथ,गणेश शंकर,राजेश केशरिवाल,लव कुमार चौबे, नवीन सिंह, रवि रंजन वर्मा,मनोज गुप्ता,लक्ष्मी कांत त्रिपाठी,शंकर आचार्य,रितेश त्रिपाठी, राधे श्याम पटेल ,आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!