Sunday, September 22

शिक्षक विक्टर डेका ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शक्तितोलन प्रतियोगिता में हासिल तीसरा स्थान हासिल कर बिहार का नाम किया रौशन!

रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के एसएवी के शिक्षक विक्टर डेका ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शक्तितोलन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर रक्सौल तथा बिहार का नाम गौरवान्वित किया है।दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए लगभग छह सौ प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया ।
एस ए वी के शिक्षक विक्टर डेका “स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ दार्जिलिंग “भी रह चुके है। राष्ट्रीय स्तर पर मिजोरम में आयोजित वर्ष 2004-5 में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर चुके है। खेलों के प्रति प्रारंभिक काल से ही उनका झुकाव रहा है। एस ए वी विद्यालय के प्राचार्य तथा उनके बड़े भाई साइमन रेक्स ने उनकी सफलता का श्रेय स्वयं विक्टर डेका को दिया है।उनका मानना है की शिक्षक जैसी व्यस्तता की दिनचर्या से समय निकाल कर खेल के प्रति समर्पण की भावना तथा ईमानदारी से मेहनत करना उनके सफलता का मूल कारण है।विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह का कहना है की प्रारंभिक काल से खेल के प्रति प्रेम और जुनून जो आज भी कायम है वो उनके सफलता का कारण है।जो रक्सौल शहर के खेल प्रेमियों के लिए सौभाग्य की बात है की शिक्षक विक्टर डेका से वे खेल से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।
विद्यालय के अन्य शिक्षक इं कुंदन राज,मनदीप गुप्ता ,इंद्र सर्राफ, विकास सिंह ,विपिन तिवारी, केशव सिंह, कृष्णा कुमार ,रामभरोष कुमार,नसीम अख्तर ,अतुल सर्राफ ,नेहा कुमारी, काम्या कुमारी ,साक्षी कुमारी ,एवं अन्य शिक्षको ने उनकी सफलता पर उन्हें शुभकामना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!