Sunday, September 22

पश्चिम चंपारण में चुनाव आज:भाजपा के डा० संजय जायसवाल और कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी के बीच आमने सामने की टक्कर!..क्या करेंगे वोटर?

रक्सौल।(vor desk)। बिहार के पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में एनडीए और इंडिया एलाइंस के बीच आमने सामने का टक्कर है।यहां हैट्रिक लगा चुके भाजपा के निवर्तमान सांसद डा संजय जायसवाल चौथी पारी के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं।बेदाग छवि के कद्दावर राजनीतिज्ञ डा० संजय भाजपा के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं,इंडिया एलाइंस से कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी संसदीय चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रहे हैं।मृदु भाषी व्यक्तित्व के श्री तिवारी बेतिया से 2015में विधायक रह चुके हैं। कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले इस सीट पर 35 वर्षो के बाद कांग्रेस अपनी वापसी के लिए जोर आजमाइश में है।यहां 25मई शनिवार को चुनाव होने वाला है,जिसमे कुछ ही घंटे शेष हैं। यहां वोटरों की चुप्पी ने प्रत्याशियों को परेशान कर रखा है।चुनाव आयोग की तैयारी पूरी हो गई है।बॉर्डर सिल है।सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

आठ उम्मीदवार मैदान में

2008 के परिसीमन बाद गठित पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर कुल आठ उम्मीदवार है। यहां पेशे से चिकित्सक डा संजय और वकील मदन मोहन तिवारी के बीच चुनावी टक्कर सीधी होने से आर पार की स्थिति है।परिसीमन के बाद 2009 से जायसवाल इस सीट पर कब्जा किये हुए हैं। लोकसभा के हर चुनाव में उनकी स्थिति मजबूत हुई है।वह पहली बार 2009 में 38.6% वोट शेयर के साथ जीते। 2014 में आंकड़ा बढ़कर 44.2% हो गया। 2019 में वोट शेयर 59.6% हासिल किया और 2.94 लाख की बढ़त हासिल की। बावजूद इसके कांग्रेस उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी भाजपा को चुनौती दे रहे हैं।यहां कुल 8उम्मीदवार में दोनो मुख्य प्रतिद्वंदी के अलावा राष्ट्रीय पार्टी बसपा से उपेंद्र राम, स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर संजय कुमार,मोहम्मद कलाम साई,नफीस अहमद,मोहम्मद शोएब,रौशन कुमार श्रीवास्तव मैदान में हैं।

संसदीय क्षेत्र में 6विधान सभा

बिहार में सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र पश्चिम चंपारण जिले की विधानसभा सीट नौतन, चनपटिया, बेतिया, तथा पूर्वी चंपारण जिले की रक्सौल, सुगौली और नरकटिया विधानसभा सीट के वोटर 25 जून को सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद कर देंगे
इंडिया गठबंधन ब्राह्मण चेहरे के साथ अपने कोर वोट बैंक के बाहर का वोट हासिल कर जीत की रणनीति बनाकर यहां चुनाव लड़ रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ,बिहार के सीएम नीतीश कुमार,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तक जायसवाल के लिए प्रचार कर चुके हैं। तिवारी के प्रचार के लिए इंडिया ब्लाक से पीएम के प्रचार की काट कर सके ऐसा कोई नेता पश्चिम चंपारण में नहीं पहुंचा है।श्री तिवारी के पक्ष में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआई के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट मांगते हुए जिताने की अपील की ।
।कांग्रेस प्रत्याशी को नॉमिनेशन के दिन सिंबल मिलने से क्षेत्र में जन संपर्क के लिए गिनती के दिन मिले।

किसमें उम्मीदवार में है कितना दम
एनडीए में अभी जो घटक दल हैं उनको इस संसदीय क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीट पर 2020 में जो वोट मिला उसका कुल जोड़ 42 % से अधिक है।कांग्रेस ने 2020 में राजद के साथ गठबंधन में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ चार सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पायी। बस 22.6% का कुल वोट शेयर हासिल कर थोड़ा ऊपर पहुंच गयी। राजद ने नरकटिया में जदयू और सुगौली में लोजपा उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की। लेकिन, वोट शेयर 14.6% निकला।इस वोट शेयर को इसे एनडीए की ताकत का वर्तमान में फौरी संकेत माना जा सकता है।मोदी इफेक्ट यहां मैजिक कर सकता है।हालाकि,कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी क्षेत्र में जन मुद्दों पर नाराजगी को भुनाने के साथ ही असंतुष्टों और जातीय समीकरण को साध कर कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले इस सीट पर वापसी के लिए जी जान एक कर रखा है।यहां भाजपा की तुलना में कांग्रेस सांगठनिक दृष्टि से खुद के बजाय अपने सहयोगी दल राजद सहित अन्य घटक दलों के आसरे दिख रही है।यहां असली लड़ाई वोटरों को बूथ तक पहुंचा कर वोट गिरवाने की है।उसमे वोटरों में उत्साह की कमी और मतदान के प्रतिशत के दर्ज हो रहे गिरावट के बीच दोनो प्रत्याशियों के लिए यह एक चुनौती है,क्योंकि,सारा दारोमदार इसी पर केंद्रित है।बता दे कि यहां शुरू से ही अधिक मतदान का ट्रेंड रहा है।वर्ष 2019में यहां सर्वाधिक वोटिंग62प्रतिशत हुई थी, जबकि,2014 में वोट प्रतिशत60.49प्रतिशत था।ऐसे में देखना है कि 2019के मुकाबले 2024में वोटर क्या करते हैं।उनका रुख कैसा रहता है!

पीएम ने लिया था 400 पार का संकल्प

निल्हे यानी अंग्रेजों के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्याग्रह की गवाह रहे लोकसभा क्षेत्र पश्चिमी चंपारण (2009 से पहले बेतिया) की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 संकल्पों का आह्वान किया था।बीते छह मार्च को आयोजित सभा में लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीट सहित देशभर में 400 से अधिक सीट जिताने का संकल्प चंपारण की जनता से लिया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पश्चिमी चंपारण केवल एक लोकसभा क्षेत्र नहीं है। यह बिहार की जनता को साथ लाने और एनडीए का बेड़ा पार कराने का केंद्र भी है।

मतदाता : एक नजर
कुल वोटर : 1756078
पुरुष : 936045
महिला :819969
थर्ड जेंडर : 64
शहरी मतदाता: 10.9%
ग्रामीण मतदाता: 89.1%
साक्षरता दर: 44.68%

भाजपा की 100 फीसदी स्ट्राइक रेट
भाजपा पश्चिमी चंपारण में 100 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ वह तीन बार से वोट प्रतिशत बढ़ाते हुए जीत रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां की लड़ाई का पैटर्न बदला। पहली बार आमने- सामने ओबीसी उम्मीदवार थे। भाजपा के डॉ संजय जायसवाल (चिकित्सक ) के खिलाफ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (महागठबंधन) के बृजेश कुमार कुशवाहा थे।कुल 1633824 मतदाता में करीब 1012936 ने मतदान किया।

भाजपा के उम्मीदवार डॉ. संजय जायसवाल 59. 57 फीसदी वोट पाकर सांसद बने। उन्हें कुल 603706 वोट मिले। आरएलएसपी के उम्मीदवार ब्रजेश कुमार कुशवाहा कुल 309800 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 30.57 फीसदी वोट पाने वाले कुशवाहा 293906 वोटों से हारे। तीसरे नंबर पर नोटा रहा। 45699 वोटरों ने इसका प्रयोग किया।यह वोट कुल मतदान का 4.51 फीसदी था।पोलिंग बूथ की बात करें तो बीजेपी 76.5 % पर आगे थी और आरएलएसपी 23.4% पोलिंग बूथ पर आगे थी।

2014 में पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में कुल 1413148 मतदाता थे।कुल वैध वोटों की संख्या 854800 थी। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. संजय जयसवाल जीते और सांसद बने।उन्हें कुल 371232 वोट मिले. जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार प्रकाश झा कुल 260978 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह 110254 वोटों से हार गये।तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रघुनाथ झा थे।उनको 8.62% यानी 121800 वोट मिले।

2009 में पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में कुल 1220868 मतदाता थे।कुल वैध वोटों की संख्या 515477 थी।इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. संजय जयसवाल जीते और सांसद बने।उन्हें कुल 198781 वोट हासिल हुए।लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार प्रकाश झा कुल 151438 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 47343 वोटों से हार गये।

लोकसभा चुनाव में जीत का अंतर

वर्ष विजेता रनर अप
2019 59.57% 30.57%
2014 26.27% 18.47%
2009 16.28% 12.4%

2019 लोकसभा चुनाव में वोट (%)पैटर्न
बीजेपी @ 59. 6
आरएलएसपी ‍@ 30.6

विधानसभा सीटों पर दलगत स्थित
पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीट आती हैं। इसमें रक्सौल, नरकटिया और सुगौली पूर्वी चंपारण तथा बेतिया, नौतन और चनपटिया विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी चंपारण में आते हैं।इसमें भाजपा पर 4 और राजद के 2 विधायक हैं। नौतन से नारायण प्रसाद (भाजपा), चनपटिया से उमाकांत सिंह (भाजपा), बेतिया रेनू देवी (भाजपा), रक्सौल प्रमोद कुमार सिन्हा (भाजपा) विधायक हैं।सुगौली से इंजीनियर शशि भूषण सिंह (राजद), नरकटिया से शमीम अहमद (राजद) विधायक हैं।

2019 में वोटर
संसदीय क्षेत्र कुल वोटर : 1633824
वोटिंग (Votes Polled On EVM) : 1007883
सामान्य पुरुष वोटर : 876758
सामान्य महिला वोटर : 754309
सामान्य ट्रांसजेंडर वोटर : 63
कुल सामान्य वोटर : 1631130
सामान्य एनआरआई वोटर : 00
सर्विस वोटर पुरुष : 2607
सर्विस वोटर महिला : 87
सर्विस वोटर ट्रांसजेंडर : 00
सर्विस वोटर एनआरआई :00
कुल सर्विस वोटर : 2694
(स्रोत : भारत निर्वाचन आयोग )

पिछले तीन लोकसभा चुनाव का परिणाम
वर्ष उम्मीदवार पार्टी कुल वोट
2019 डॉ. संजय जायसवाल भाजपा 603706
2014 डॉ. संजय जायसवाल भाजपा 371232
2009 डॉ. संजय जायसवाल भाजपा 198781
(स्रोत : भारत निर्वाचन आयोग )

लोकसभा क्षेत्र बेतिया में कब कौन चुना गया
वर्ष उम्मीदवार दल
2004 रघुनाथ झा राष्ट्रीय जनता दल
1999 मदन प्रसाद जायसवाल भारतीय जनता पार्टी
1998 मदन प्रसाद जायसवाल भारतीय जनता पार्टी
1996 मदन प्रसाद जायसवाल भारतीय जनता पार्टी
1991 फ़ैयाज़ुल आज़म जनता दल
1989 धर्मेश प्रसाद वर्मा जनता दल
1984 मनोज पांडे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1980 पीताम्बर सिन्हा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1977 फजलुर रहमान जनता पार्टी
1971 कमल नाथ तिवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 कमल नाथ तिवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962 कमल नाथ तिवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(नोट : परिसीमन के बाद बेतिया लोकसभा सीट 2008 में पश्चिमी चंपारण के रूप में गठित हुई
2009 में पहली बार वोट डाले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!