Saturday, September 28

इमरजेंसी के 48 साल पूरे होने पर बीजेपी ने मनाया ‘काला दिवस’, रक्सौल में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को कोसा!

रक्सौल।(vor desk)।इमरजेंसी के 48 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज ‘काला दिवस’ मना रही है।इस मौके पर बीजेपी ने रक्सौल में प्रबुद्ध सम्मेलन सह लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया।जहां उपस्थित वक्ताओं ने 25 जून 1975 की घटना को याद दिलाते हुए काला दिन के रूप में याद किया।

मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्य सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता और देशवासी आज काला दिवस मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज के ही दिन (25 जून 1975 ) में इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था। नेताओं को जेल में डाल दिया गया। संवैधानिक शक्तियों को ही समाप्त कर दिया गया था। यह आपातकाल 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने की अवधि तक भारत में लगा था।

श्री सिंह ने कहा स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद काल था। आपातकाल में जनता के मौलिक अधिकार स्थगित थे। मीडिया पर भी अंकुश लगा दिया गया था। विरोधी दल के अधिकांश नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसमें गिरफ्तार व्यक्ति को पेशी और जमानत का अधिकार नहीं था। इसके अलावा परिवार नियोजन के नाम पर लोगों की जबरन नसबंदी जैसे अत्याचार भी इस दौरान हुए थे।

वहीं ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने नई पीढ़ी इस बात को भूल गई है,जब नागरिक के मूल अधिकार को आपात काल में समाप्त कर दिया गया था।इतना ही कहा नहीं इसमें एक फैसला और था कि संसद और विधानसभा का कार्यकाल 6 साल करने का ।उन्होंने कहा आपको जानकर हैरानी होगी कि इंदिरा गांधी का यह फैसला 2019 तक जिस राज्य में लागू रहा, वो जम्मू-कश्मीर था। उन्हाेंने कहा ये दिन याद दिलाता है, कि किस तरह कांग्रेस सरकार ने दमनकारी नीति के तहत लोगों में डर पैदा किया और अपनी सरकार बचाने के लिए मनमानी की।
सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि साल 2019 में मोदी सरकार के एक अहम फैसले से आखिरकार आपातकाल से चली आ रही परंपरा का अंत हुआ। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने भले ही विपक्ष की आलोचना सही और जम्मू-कश्मीर के नेताओं के गुस्से का भी सामना किया, लेकिन 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कड़ी कोशिश के बाद आखिरकार जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही राज्य की विधानसभा का कार्यकाल पांच साल का हो गया। इसलिए इस दिन को भाजपा काले दिवस के रूप में मना रही है। इसके साथ ही भाजपा लोकतंत्र के उन प्रहरियों को भी याद कर रही है, जिन्हें आपातकाल के दौरान जेलों में डाल दिया गया था।

उसी आपातकाल के दौरान देश की जनता के हित में जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने देश की जनता के हित में लाठियां खाई, जेल गए। लेकिन कांग्रेस की अनीति को स्वीकार नहीं किया। विदेशों में बातें होने लगी थी इंदिरा इज इंडिया इंडिया इज इंदिरा। कांग्रेस की सोच कभी जनता को सम्मान देने की रही ही नहीं।

जबकि,क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि आपातकाल का वो काला दिन गुजर गया, लेकिन कांग्रेस की मानसिकता में कोई परिवर्तन नहीं आया। लेकिन संघ और जनसंघ के प्रयासों के चलते देश को देश के ही गद्दारों से मुक्त कराया गया, यह जानकारी निश्चित ही देश के हर नागरिकों को होनी चाहिए। कांग्रेस आज भी अपने मूल स्वरूप को हमेशा छिपाने में लगी रहती है, लेकिन कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि यह जनता अब मूर्ख नहीं बनने वाला वाली, अब लोग समझदार और कांग्रेस के झूठे बहकावे में नहीं आने वाली है।

वहीं,पूर्व एम एल सी बबलू गुप्ता ने कहा कि इमरजेंसी थोप कर देश को बंधक बनाने के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार कांग्रेस सरकार रही है। देश के एक लाख चालीस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को बिना वजह जेलों में डाल दिया गया, यातनाएं दी गईं। ये वह दिन थे, जिन्हें हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। कहा गया कि जो इतिहास से सबक नहीं सीख सकते, वह कभी सफल नहीं हो सकते। जिस कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में सहयोग दिया, वहीं कांग्रेस आगे चलकर भी देश की जनता को प्रताड़ित करेगी करेगी। ऐसा कभी भारतवर्ष के लोगों ने सोचा भी नहीं था।

कांग्रेस आज भी देश को आजादी के 75 साल होने के बावजूद भी उन्हें पद चिन्हों पर चल रही है, जिनको महात्मा गांधी ने कांग्रेस को आगाह किया था। लेकिन यह कांग्रेस आज भी नहीं सुधरी है और वही कार्य कर रही है, जो देश हित में नहीं है। कांग्रेस को सिर्फ सत्ता का मोह है, इनकी नीतियां देश की जनता के हित में बिल्कुल भी नहीं हैं।उन्होंने आरोप किया कि आज भी वही स्थिति वही ढर्रे पर चलने वाले कांग्रेस के राहुल गांधी को सजा सुनाई गई ओबीसी पिछड़ा वर्ग जाति के लिए उन्होंने जैसा कहा उसका अपमान किया लेकिन माफी नहीं मांग सके जिसके चलते सजा हुई।

सम्मेलन में मोदी सरकार के 9साल बेमिसाल कार्यकाल पूरा होने पर उपलब्धियों पर चर्चा की गई और मोदी सरकार के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।मौके पर भाजपा संगठन जिला रक्सौल के जिलाध्यक्ष अशोक पांडे,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!