Monday, October 7

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर पुर्व विधायक बेबी कुमारी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन!

रक्सौल।( vor desk )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्मदिन के अवसर पर संगठन जिला रक्सौल के भाजपा कार्यालय में जीवन वृत्त के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।जिसका उद्घाटन प्रदेश महामंत्री व बोचहां की पूर्व विधायक बेबी कुमारी के द्वारा किया गया। साथ ही पीएम मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए बाबा त्रिलोकी नाथ मंदिर में पूजा अर्चना किया गया एवं 71 दीप प्रज्वलित किया गया ।सभी मेगा शिविर के कोविड टिकाकरण केंद्र पर पीएम मोदी के तैल्य चित्र पर सभी महिला एवं पुरुषों के द्वारा चंदन लगाकर प्रधानमंत्री को दीर्घायु होने की कामना की गई।

मौके पर जिलाध्यक्ष वरुण सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह , सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राज किशोर राय उर्फ भगत , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह , व्यापार प्रकोष्ठ के मीडिया संयोजक राजकुमार गुप्ता, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धर्मनाथ साह , नगर महामंत्री कमलेश कुमार, नगर पार्षद रवि कुमार ,किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विपिन मिश्रा, आदापुर मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह, भवानीपुर मंडल अध्यक्ष संजीव सागर ,भोला साह, हरिनारायण सिंह,सोनालाल साह, मोती बैठा, रोहित कुमार, राज किशोर ठाकुर, धर्मराज गुप्ता,विजय लक्ष्मी देवी,इंद्रासन पटेल ,देश बन्धु गुप्ता,प्रवीण सिंह,रणवीर सिंह,भोला प्रसाद समेत कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

इसकी जानकारी नगर महामंत्री कमलेश कुमार ने देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 20 दिन तक चलेगा।

विधायक ने किया अवलोकन:रक्सौल कार्यालय में पीएम के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विधायक प्रमोद सिंहा ने शनिवार को अवलोकन किया।

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र , सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय उर्फ भगत , बिहार प्रदेश मुखिया प्रभारी व भेलाही मुखिया पति अजय पटेल, इन्द्रसेन पटेल, राजकिशोर ठाकुर, रवि गुप्ता, कमलेश कुमार, विकाश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!