Sunday, October 13

पीएम के ‘मन की बात’ को भाजपा नेताओं ने सुना,टिकाकरण को सफल बनाने का लिया संकल्प

रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना।जिसमे प्रधानमंत्री ने कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को और जागरूकता फैलाने पर जोर दिया व वैक्सिनेशन पर गांव के लोगों को जागरूक किया।

रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम मोदी सरकार 2.0 का यह 25वां और ओवरऑल 78वां एपिसोड है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के बैतूल के एक गांव के लोगों से बात की। गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि हमारे यहां वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे मौत हो रही है।

उन्हें जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन पर भ्रम नहीं फैलने देना है। मेरी मां और मैंने भी वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। आपके गांव में जो भ्रम फैलाया गया है, उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। हमारे देश में 31 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन ले लिया है। ऐसा कुछ भी नहीं है। आप भी वैक्सीन लगवाइए। और बाकियों को भी टिका लेने के लिए प्रेरित करिए।

प्रधानमंत्री ने आज मिल्खा सिंह को भी याद किया और
कहा कि बात टोक्यो ओलिंपिक की हो रही है, तो भला मिल्खा सिंह जी जैसे महान एथेलीट को कौन भूल सकता है। कुछ दिन पहले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया।

जब वे अस्पताल में थे, तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था। बात करते हुए मैंने उनसे आग्रह किया था कि आपने तो 1964 में टोक्यो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, इसलिए इस बार जब हमारे खिलाड़ी, ओलिंपिक के लिए टोक्यो जा रहे हैं, तो आपको हमारे एथेलीट का मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने टोक्यो जा रहे सभी एथलीटों को अपने संदेश के माध्यम से प्रेरित किया।

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद वर्चुवल माध्यम से बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति में रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ उनके आवासीय परिसर में बीजेपी जिला प्रभारी प्रमोद शंकर सिंह, जिला अध्यक्ष वरुण सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. अनिल कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ध्रुप प्रसाद, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई. जितेन्द्र कुशवाहा, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक ललन सहनी, प्रदेश कार्यसमिति अखिलेश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति गुड्डु सिंह, जिला महामंत्री अशोक पांडेय, जिला महामंत्री गणेश यादव आदि सामूहिक रूप से शामिल हुए। जिसमें पीएम मोदी के द्वारा कहे मन की बात पर चर्चा किया गया व इसके साथ ही क्षेत्र के विकास हेतु विचार भी किया गया।साथ ही टिकाकरण की सफलता के लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!