Wednesday, October 16

योग भारत की सांस्कृतिक विरासत व प्राचीन संस्कृति का एक अमूल्य धरोहर : विधायक

रक्सौल।(vor desk )। सातवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के राज मन्दिर केसरिया भवन के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला रक्सौल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें स्थानीय विधायक प्रमोद सिन्हा सहित अन्य बीजेपी नेता व कार्यकर्त्ताओं ने भी भाग लिया। उक्त अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत व प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य धरोहर है। योग सम्पूर्ण विश्व को भारत की अमूल्य उपहार है। ” योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने का माध्यम है। योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। योग मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है।


वहीं, योग दिवस पर जिला प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे जिले यह कार्यक्रम हुआ। योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं की यात्रा है। बुद्धियुक्तो जहातीह उभे सुकृतदुष्कृते। तस्माद्योगाय युज्यस्व योग: कर्मसु कौशलम्। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान विश्व समुदाय से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल की थी। उनके इस पहल के बाद 11 दिसम्बर 2014 को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। वही युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री ई. जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से देश युवा योग में रुची ले रहे यह बताता है आने वाले समय भारत का होगा। वही कमलेश कुमार ने बताया कि कोरोना काल मे योग उम्मीद की किरण है। मौके पर जिला प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, अतिपिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मराज साह, नगर महामंत्री रवि गुप्ता ,कमलेश कुमार,नगर उपाध्यक्षक देशबन्धु कुमार, राजकिशोर सिंह, राम जी, धीरज पटेल, रोहित दास व कन्हैया सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!