Tuesday, March 10

आदापुर के मूर्तियां में ट्रेन से कट कर महिला व उसके दो बच्चों की मौत,जांच पड़ताल शुरू!

रक्सौल ।(vor desk )।रक्सौल अनुमंडल के आदापुर प्रखण्ड में एक मर्माहत करने वाली घटना घटी है।एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली है।

घटना आदापुर के थाना क्षेत्र के मूर्तियां गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर घटित हुई।जिसमे एक महिला द्वारा अपनी दो बच्चियों के साथ माल ट्रेन की चपेट में आकर जान गवां दी।

बताया गया कि घटना सोमवार की सुबह घटित हुई है।

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजकुमार ठाकुर की 24 वर्षीय पत्नी रवीता देवी पारिवारिक कलह से आवेशित हो कर गुस्से में घर से निकल गई।

दोनों बच्चियों प्रिया कुमारी 6 वर्ष व बेबी कुमारी 2 वर्ष को अपने साथ लेकर घर के बगल स्थित रेलवे ट्रैक से गुजर रहे माल ट्रेन के समक्ष पहुंच गई।इस क्रम में ट्रेन के धक्का से वह वह किनारे गिर बुरी तरह से लहूलुहान हो गई, जबकि उसके दोनों बच्चियों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा महिला को घायलावस्था में रक्सौल स्थित डंकन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल अंतर्गत लक्ष्मनवा निवासी महिला के मायके वालों के द्वारा पीड़िता को डंकन अस्पताल पहुंचाने वाले ग्रामीण सुभाष कुमार के साथ मारपीट की गई, ततपश्चात रक्सौल पुलिस के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराकर सुभाष कुमार को मुक्त कराया जा सका। इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि सभी मृतकों के शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया है। वहीं मामले में मृतका के मायके वालों के द्वारा प्राथमिकी हेतु आवेदन देने की तैयारी की जा रही थी।हालांकि,इस घटना के बाद तरह तरह की अटकलें व चर्चा है।जांच के बाद ही असली मामला सामने आएगा कि यह आत्महत्या ही है।या कुछ और!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!