रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल नगरपरिक्षेत्र में गंभीर रुप से बीमार कोरोना संक्रमित मरीजों को रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित ऑक्सीजन बैंक से ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा।इस आशय की जानकारी चैम्बर के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने देते हुए बताया कि रविवार को रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से ऑक्सीजन बैंक की स्थापना के निर्णय के साथ संपन्न हुआ। जिसके उपरांत घोषणा करते हुए अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में रक्सौल अनुमंंडल में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए चैम्बर अपने स्थापित ऑक्सीजन बैंक से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करायेगा । चैम्बर के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चैम्बर द्वारा डॉक्टर की अनुशंसा पर जिस मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता हुई तो चैम्बर द्वारा पूरी तत्परता से जरूरतमंद परिवार को अतिशीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा । श्री श्रीवास्तव ने यह भी बताया रक्सौल नगरपरिक्षेत्र में यदि किसी परिवार में ऐसा मरीज है जिसे ऑक्सीजन की अतिशीघ्र आवश्यकता है ,उसे चिकित्सक की अनुशंसा पर मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा । यह सेवा कोरोना पोजिटिव एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे नि: शुल्क उपलब्ध है ।
चैम्बर की तरफ से इस सुविधा को पाने के लिए निम्नलिखित सदस्यों के नाम की सूची जारी की जा रही है। ताकि ससमय जरुरतमंदों को सुविधा उपलब्ध हो सके।
1.शिवपूजन गुप्ता – 9431643026
- ध्रुव नारायण श्रीवास्तव –
9204566183 - अरुण कुमार गुप्ता- 8084912594
- आलोक कुमार श्रीवास्तव –
9431427613 - नितिन कुमार – 9431615952
- राकेश कुशवाहा- 9006215062
- विश्वनाथ गुप्ता- 9523578475
8.रमेश कुमार- 9431637901 - राजकुमार गुप्ता- 9470819961
10.शम्भु प्रसाद चौरसिया 9470043511 - रजनीश प्रियदर्शी- 9431616390
साथ ही अध्यक्ष श्री अरूण कुमार गुप्ता ने इस बात को रेखांकित किया कि मरीज के तीमारदार जो भी सिलेंडर ले जाएं खाली होने पर शीघ्रातिशीघ्र लौटा दें। जिससे कि सिलेंडर की कमी न हो सके तथा और किसी अन्य जरूरतमंद मरीज को ससमय आपूर्ति हो सके ।इस मौके पर चैम्बर के संरक्षक शिवपूजन प्रसाद , महासचिव आलोक श्रीवास्तव, सचिव राज कुमार गुप्ता , उपाध्यक्ष नितिन कुमार ,राकेश कुशवाहा, विश्वनाथ प्रसाद समेत चैम्बर के कई सदस्य उपस्थित रहे ।

