Tuesday, March 10

कोरोना से जंग हार गए शिक्षक शैलेश त्रिपाठी , नही काम आ सकी दुआएं !

रामगढ़वा के राजकीय मध्य विद्यालय, सतपिपरा में थे प्रधानाध्यापक

रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में भी कोरोना से लगातार मौत की खबर डराने लगी है।इसी क्रम में एक शिक्षक की मौत हो गई। शनिवार की सुबह रामगढ़वा प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय सतपिपरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी अंततः कोरोना से जंग हार गए।बता दे कि बीते 28 अप्रैल को उनकी तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई।ऑक्सीजन लेबल 62 तक नीचे गिर गया।जाँच में वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये। फिर उन्हें शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। अस्पताल ने उन्हें बचाने के लिए वेंटिलेटर पर रखा।स्वास्थ्य में सुधार से आश जगी।लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।रक्सौल से ले कर रामगढ़वा तक के शिक्षक समाज ने सरल ,सहज व हँसमुख व्यक्तित्व के धनी श्री त्रिपाठी को बचाने के लिए दुआएं मांगी।शिक्षक प्रवीण श्रीवास्तव ने उनके निधन के बाद लिखा कि हमारी दुआएं काम नही आ सकी।वे हम सब को छोड़ कर चल बसे।
स्व. त्रिपाठी अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गये हैं। उनके निधन पर शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!