रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चम्पारण के डीडीसी कमलेश कुमार सिंह द्वारा रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल व एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर चल रहे डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिंह ने डंकन हॉस्पिटल के प्रबन्धक व निदेशक से कोरोना संक्रमण पॉजिटिव मरीजों का किए जा रहे इलाज की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है तथा अति महत्वपूर्ण दवाएं भी उपलब्ध है। आप प्रशासन से समन्वय स्थापित कर बेहतर ढंग से लोगों को इलाज करें। प्रशासन द्वारा भरपुर सहयोग दिया जाएगा। डीडीसी ने एसआरपी कोविड हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया तथा निदेशक डॉ सुजीत कुमार एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीडीसी कमलेश कुमार सिंह ने शहर के मुख्य पथ स्थित हजारीमल हाई स्कूल में संचालित न्यू कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किये तथा उसमें भर्ती पेशेंट को भी देखें। उन्होंने उपस्थित अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह समेत डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह व डॉ0 जीवन चौरसिया को निर्देश दिया कि बेहतर सुविधा एवं इलाज पेशेंट को दिया जाए। ऑक्सीजन युक्त बेड तैयार किया जाए, आवश्यक दवाएं एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति नियमित करने हेतु वहां पर उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
डीडीसी के साथ जिला यक्ष्मा पदाधिकारी रणजीत राय भी साथ में थे। उन्होंने किया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें, जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। राज्य सरकार के गाइडलाइन का पालन करें।
मौके पर डीसीएलआर राम दुलार राम,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आनन्द गौतम,सीओ विजय कुमार,स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष कुमार ,कम्प्यूटर अमरनाथ समेत अन्य उपस्थित थे।

