Tuesday, March 10

रक्सौल में सत्याग्रह एक्सप्रेस से कट कर युवक की दर्दनाक मौत,ससुराल जाने के क्रम में हुआ हादसा!

रक्सौल।(vor desk )।शुक्रवार की सुबह रक्सौल के परेऊवा रेलवे गुमटी पर एक युवक की ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक,घटना सुबह के 8: 30 बजे हुई।सत्याग्रह एक्सप्रेस से लौकरिया निवासी प्रवीण सिंह का उक्त ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।जीआरपी प्रभारी पंकज कुमार दास ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।बताया गया है कि प्रखण्ड के लौकरिया निवासी संतोष सिंह के पुत्र प्रवीण सिंह का शरीर ट्रेन से कट कर दो हिस्सों में बंट गया।बताते हैं कि प्रवीण सिंह अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे।इसी क्रम में सत्याग्रह ट्रेन से कट कर उनकी मौत हो गई परेउवा ढाला पर ट्रेन पकड़ने के क्रम में यह हादसा हुआ।हालांकि,अटकलें जारी है।पुलिस जांच में ही स्पष्ट होगा कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या।बताते हैं कि मृतक की साली की आज शादी थी।इसी में उसे शामिल होने जाना था।बताया गया है कि हादसे से पहले मृतक को चाय पीते देखा गया था।घटना से शादी का उत्साह मातम में बदल गया है।परिजन रो रो कर बेहाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!