रक्सौल।(vor desk)।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 70 वां जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया।उनका जन्म दिवस इस बार विकास दिवस के रूप में मनाया गया। सोमवार को रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ. सौरव कुमार राव के अध्यक्षता में ग्राम चिकनी स्थित आवासीय कार्यालय में जन्मदिन समारोह मनाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से नियुक्त रक्सौल बिधानसभा प्रभारी मान मिश्रा एवं चनपटिया बिधानसभा प्रभारी महमद एहतेशाम को अंग-वस्त्र व फुलमाला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्सौल विधानसभा प्रभारी श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन पूरे बिहार में जदयू कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विकास मुखी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

तो,प्रदेश से नियुक्त चनपटिया विधान सभा प्रभारी मो. एहतेशाम ने कहा कि मुख्यमंत्री विकाश पुरुष हैं।जिन्होंने राज्य की तकदीर बदलने का काम किया और बिहार को देश मे विकसित राज्य की पहचान दिलाई।हम उनके लंबी उम्र की कामना करते हैं।
प्रखंड अध्यक्ष डॉ. सौरव राव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार को विकास के शिखर पर पहुंचाया। वे बिहार को उस ऊंचाई पर ले गए जहाँ से चाहकर कर भी कोई नीचे नही ला सकता है।
रक्सौल नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य में शराब-बंदी, दहेज -प्रथा, बाल-विवाह को बंद कर समाज को अगर बढ़ाने का काम किए है।
जिला सचिव सह रक्सौल विधान सभा प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को नौकरी में 50℅ आरक्षण देकर पूरे भारत में नजीर स्थापित किया। उन्होंने कहा है कि समाज को आगे बढ़ना है, यह तभी संभव होगा जब पुरुषों के साथ साथ महिलाओ को भी विकाश कार्यो में भूमिका होगी।
उक्त अवसर पर नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार, अति पिछड़ा के जिला उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, आदिवासी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, जिला सचिव मुकेश कुमार, बैधनाथ गोस्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सीता पाण्डेय, अति पिछड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, अति पिछड़ा नगर अध्यक्ष बिनोद कुमार, प्रखण्ड प्रवक्ता इंद्रजीत पटेल, प्रखण्ड महासचिव साजीद अंसारी, प्रखण्ड सचिव संजय दास, नोनेयाडीह पंचायत अध्यक्ष अमरदेव राउत, लौकरीया पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद, लक्ष्मीपुर लक्ष्मणवा पंचायत अध्यक्ष सुनिल पटेल व हरदिया पंचायत अध्यक्ष ऐनुल अंसारी ,जोकीयारी पंचायत अध्यक्ष सुनिल पटेल, भेलाही पंचायत अध्यक्ष विर कुमार चौबे, धनगढ़वा कौढ़ीहार पंचायत अध्यक्ष अनिल पटेल ,बिकास पटेल, नागेन्द्र साह, नुरैन कुरैशी छोटेलाल दास ,सुनिल राम ,,दिनवंधु राम एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।


