रक्सौल।(vor desk )।अनुमंडल के दरपा थाना क्षेत्र के बथुवाहिया गांव में परिवारिक विवाद में भाईयों के बीच जमकर मारपीट हो गई।इस क्रम में एक भाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया गया सुरेंद्र सिंह( 50 वर्ष ) सरकारी तालाब में मछली मारने के लिए वह जाल लगवा रहे थे। इस दौरान सुरेंद्र सिंह के भाइयों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
*मृतक ने जलकर का कराया था बंदोवस्त
बताया जाता है कि बथुअहिंया गांव में तीन एकड़ का सरकारी तालाब है। जिसका बंदोबस्त ग्रामीण सुरेंद्र सिंह ने अपने नाम से कराया था। जिस तालाब पर उनके दो सगे भाई जबरन अपना दावा करते हैं। उसी तालाब में सुरेंद्र सिंह मछली मारने के लिए मछुआरा से जाल लगवा रहे थे।उसी दौरान उनपर हमला किया गया। हमलावरों ने सुरेंद्र सिंह की पिटाई शुरू कर दी। भाइयों और पट्टीदारों की पिटाई से सुरेंद्र सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
हालांकि, घटना को लेकर समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी है। रामाधार सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह इलाहाबाद बैंक के जीतपुर शाखा में गार्ड की नौकरी भी करते थे।
बताते हैं कि शनिवार को भी मछली मारने को ले कर नोक झोंक व गाली गलौज हुई थी।दरपा थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि जांच कर आवश्यक करवाई की जाएगी।

