Tuesday, March 10

रक्सौल के चिकनी रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ट्रैक से युवक का शव बरामद


रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित चिकनी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक पर शव देखे जाने से सनसनी रही।सूचना मिलते ही हरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उक्त शव एक युवक का बताया गया।जिसकी पहचान नही हो सकी है।

इस बाबत हरैया ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घटना बुधवार की देर संध्या घटित होने की सूचना है। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालट्रेन की चपेट में आने से उक्त हादसा हुई। उक्त युवक की कट कर मृत्यु हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।मृतक की पहचान नही हो सकी है। मृतक के माथे पर गहरा जख्म है।वहीं एक पैर कट गया है।मामले की जांच की ज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!