Monday, September 23

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द,भोजपुरी सिने स्टार मनोज तिवारी व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने की प्रमोद सिन्हा को जिताने की अपील!

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद बोले- नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनेगी और लोग खुशहाल होंगे

भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने गीत गा कर मांगे वोट,कहा-एनडीए को जिताएं,नही तो जंगल राज आ जायेगा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय ने किया वायदा , सूबे में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे

रक्सौल/भेलाही।(vor desk )।केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तानी भारत माता की जय नही बोलेगा तो पाकिस्तान जिंदाबाद बोलेगा? उन्होंने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी और लोग खुशहाल होंगे।यही सरकार नौकरी भी देगी,रोजगार भी।
उन्होंने राहुल गांधी व तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कहा कि आप माफी कब माँगियेगा?अब तो पाकिस्तान ने भी स्वीकार कर लिया कि पुलवामा आतंकी हमले में उसका हाथ था।उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के कितने सबूत चाहिए?मोदी सरकार जरूरत पड़ने पर घर मे घुस कर मारती है।जानना है कि कितने मरे,तो,जा कर बाला कोट में कब्र गिन लो।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद समाप्त हो रहा है।200 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं।जिन्हें मारने वाले बिहार के जवानों का नाम भी शान से लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई ताकत क्यों न आ जाये,धारा 370 नही हटेगा।उन्होंने कहा कि ये कांग्रेसी व टुकड़े टुकड़े गैंग तो अपने फायदे के लिए चीन और पाकिस्तान से भी हाथ मिला लेंगे।
उन्होंने यह भी पूछा कि राम मंदिर तो बन रहा है,अब दर्शन पूजन करने कब जाएंगे?यह भी बता दीजिए।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर हाल में विश्व गुरु बनेगा।यह यात्रा शुरू हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 180 का बहुमत छोड़ कर 130 के साथ आ गए। इतने से समझ लीजिये कि राजद क्या है,भाजपा क्या है।उन्होंने कहा कि भाजपा है तो भरोसा है।
श्री राय ने कहा कि हम पीएम मोदी का संदेश ले कर आये हैं।उन्हें भरोसा है कि चम्पारण में कमल खिलेगा।हम एक एक सीट जीतेंगे।उन्होंने आह्वान किया कि संजय जायसवाल की आन बान शान के लिये कमल खिला कर नीतीश कुमार को मुख्य मंत्री बनाएं,प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करें।

श्री राय गुरुवार को रक्सौल विधान सभा के एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के पक्ष में भेलाही स्थित नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

वहीं,भोजपुरी फ़िल्म स्टार व भाजपा नेता मनोज तिवारी ने एनडीए को जिताने की अपील करते हुए कहा कि यदि एनडीए नही जीती,तो,बिहार में जंगलराज आ जाएगा।उन्होंने भोजपुरी में गीत गा कर वोट मांगा।


उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनी,तो,पीएम मोदी व सीएम नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार बिहार का समुचित विकास करेगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव दो पक्ष में है।एक ओर मोदी-नीतीश, दूसरे तरफ,मुड़ी कटवा,जिसका नारा है छह इंच छोट कर देने वाले कम्युनिष्ट व देश के टुकड़े गैंग के बीच है।

उन्होंने महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्या की राजनीति करने वाली माले जैसी पार्टी से गठबंधन कर अपनी पुरानी स्थिति से बिहार की जनता को अवगत करा दिया। कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की सरकार ने बिहारी बेटा सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के बदले हत्यारे के पक्ष में खड़ी दिखाई दी। बिहारं के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए बिहार में प्राथमिकी दर्ज कराई। महाराष्ट्र में बिहार पुलिस को जांच करने नहीं दिया और गिरफ्तार कर लिया। राजद के बारे में आप सभी जानते हैं कि राजद का शासन को याद कर आज भी सिहरन पैदा हो जाता है।

उन्होंने गीत गाते हुए लोगों से अपील किया कि-नजर न केकरो लग जाई,ये हुश्न की माटी में,आ एक गो नुमुआ,एक गो मिर्ची, लगा के रखिह प्रमोद के चोटी में!

जबकि, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा कि-‘ भाजपा,जनता दल यू ,वीआइपी और हम।हमारे अलावे नही है किसी में दम!’उन्होंने नारा दिया कि जो है कमल निशान के साथ,वही है देश के साथ।उन्होंने निवर्तमान विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह पर निशाने साधते हुए कहा कि जनता को विकास चाहिए।यहां सड़क कर शिलान्यास के बाद शिलापट्ट तोड़वाने वाले की जरूरत नही।( रिपोर्ट:गणेश शंकर/राकेश कुमार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!