रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल में डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस व केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल ने फ्लैग मार्च कर भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव के लिए आश्वस्त किया।
बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव के तृतीय चरण के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इस को ले कर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है।क्षेत्र में बैरियर बनाने के साथ जांच व सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसी क्रम में डीएसपी आईपीएस सागर कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस एवं केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के जवानों ने मंगलवार को रक्सौल थाना से निकल कर पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया।मौके पर इंस्पेक्टर अभय कुमार व कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद मौजूद थे।
अचानक इस फ्लैग मार्च से असमाजिक तत्वों में हड़कम्प रहा।

