Tuesday, March 10

तृतीय चरण के तहत रक्सौल व नरकटिया के लिए चुनावी तैयारी पूरी, आज से होगा नामांकन!


* 13 से 20 अक्टूबर तक 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक होगा नामांकन”
* अभ्यर्थी के साथ आर ओ के समक्ष मात्र दो व्यक्ति को ही है जाने की अनुमति”
*सशस्त्र बलों के साथ पांच दंडाधिकारी की हुई है प्रतिनियुक्ति,क्षेत्र में धारा 144 लागू
रक्सौल ( vor desk)। 10 रक्सौल-10 एवं नरकटिया-12 विधानसभा क्षेत्र के तीसरे चरण में 7 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार से शुरू होगी। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इसकी जानकारी 10 रक्सौल विधानसभा के आर ओ सह एसडीओ आरती एवं 12 नरकटिया के आरओ सह डी सी एल आर रामदुलार राम ने संयुक्त रूप से दी।


अधिकारियों ने बताया कि नामांकन 13 से 20 अक्टूबर तक 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक होगा।


इसको लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर की 100 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति को बिना आदेश के आने – जाने पर पाबंदी रहेगी। अभ्यर्थी के साथ मात्र दो वाहन को 100 मीटर की परिधि में आने की अनुमति है। आर ओ के कार्यालय कक्ष में नामांकन के दौरान अभ्यर्थी के अलावे मात्र दो व्यक्ति को आने की अनुमति है। मुख्य द्वार पर कोविड 19 को देखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही सेनेटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। नामांकन में अभ्यर्थी को सहायता करने के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। वहीं इनडोर स्टेडियम में वेटिंग रूम बनाया गया है। फ्लाइंग स्क्वायर एवं वीडियो सर्विलांस टीम को लगाया गया है। ताकि नामांकन के दौरान किसी भी प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंधन नहीं किया जाएं।


इसके साथ ही विधि – व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों के साथ पांच दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि एक प्रत्याशी एक बार मे चार सेट में नामांकन कर सकते है। 21 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगा। 23 अक्टूबर को 3 बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। उसके बाद सभी प्रत्याशियों को सिम्बल दिया जाएगा। सुरक्षा का मुक्कमल प्रबंध किया गया है। मतदान केन्द्र,और नामांकन स्थल के आसपास चुनाव तक धारा 144 लगाया गयाहै।उधर चुनाव को लेकर पुरे विधानसभा मे सख्त सुरक्षा व्यवस्था कायम करने हेतु थानाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम गश्त पर रही। इस दौरान तैयारी का निरीक्षण एसडीओ आरती,अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, डीसीएलआर रामदुलार राम और अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!