रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह छक्का मारने की दावेदारी में जुटे हुए हैं।वे पूरे आत्मविश्वास व दम खम के साथ लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

डॉ0 अजय वर्ष 2000 के चुनाव में तत्कालीन जनता दल के विधायक राजनंदन राय को हराकर लगातार पांच टर्म से इस सीट पर कब्जा जमाए हुए हैं। डॉ0 अजय कुमार सिंह के पिता का नाम स्व0विश्वनाथ सिंह जन्म स्थान बेतिया जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) है।उनकी शैक्षणिक योग्यता एम बी बी एस है।विधान सभा के आंकड़ों के अनुसार,उनकी जन्म तिथि 7 फरवरी 1950 है।जबकि, उनका निजी व्यवसाय कृषि है।विधायक डॉ0 अजय सिंह की पत्नी का नाम श्रीमती हीरा सिंह है।जिनको तीन पुत्री है ।
फिलहाल,इनका वर्तमान स्थाई पता ग्रांम पोस्ट रघुनाथ पुर थाना रामगढ़वा जिला पूर्वी चंपारण बिहार है।रघुनाथ पुर में उनके परिवार की ओर से बनाई गई कीर्ति ‘शिव शंकर सिंह हाई स्कूल( रघुनाथपुर ) आज शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र में शुमार है।

बता दे कि डॉ0 अजय कुमार सिंह का राजनीतिक प्रवेश वर्ष 1990 से बीजेपी में शुरू किया। पहली बार बिहार विधानसभा की सदस्यता नवम्बर 2000 में मिली ।उसके बाद
इनकी राजनीतिक सफर लगातार नवंबर 2000 से नवम्बर 2005 ,फरवरी 2005 में भी चुनाव जीते,जिसके बाद मध्यावधि चुनाव हुई।नवम्बर 2005 में फिर जीत कर नवम्बर 2010 तक और फिर नवंबर 2010 से नवम्बर 2015 ,व 2015 में जीत कर अभी तक सक्रिय हैं।
रक्सौल विधानसभा चुनाव में 2015 के परिणामों एक नजर देखें तो कुल मतदाता की संख्या 257987 है।जिसमे कुल मतदान 162582 हुआ। जिसमें 2015 चुनाव ने प्रमुख तीन उम्मीदवारों की प्राप्त मत पर नजर डाले तो डॉ अजय कुमार सिंह (भाजपा) को 64731 ,सुरेश यादव (रा ज द) 61562 श्याम विहारी प्रसाद ( निर्दलीय) को 21697 मत मिला।जबकि 3310 लोगो ने नोटा का इस्तेमाल किया था ।जिसमें 2015 में (भाजापा) के चुनाव चिन्ह से डॉ अजय कुमार सिंह ने राजद के सुरेश यादव को 3169 मतो से पराजित किया था।



