रक्सौल।(vor desk )।बिहार में चुनाव की घोषणा के बाद रेल पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है।राजकीय रेल पुलिस ने सत्याग्रह एक्सप्रेस से शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विशेष चेकिंग के दौरान उक्त सफ़लता मिली।

मिली जानकारी के मुताबिक सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच संख्या B2की जांच में 7 बोतल शराब बरामद हुआ।जबकि शराब के साथ के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ।

इसकी पुष्टि करते हुए राजकीय रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि दिल्ली से सत्याग्रह एक्सप्रेस से शराब लेकर आने के क्रम में बिकाश कुमार महतो ( रक्सौल के नागा रोड वार्ड नम्बर 23 निवासी) के पास से रॉयल चेलेन्जर 375 एमएल का चार पीस,रॉयल चेलेन्जर के 180 एमएल का एक पीस ,एवं सुरेश कुमार पांडेय ( धोकराहाँ मझौलिया थाना निवासी) के पास से कॉन्टेसा थ्री एक्स रम 750 एम एल का 2 पीस बरामद किया गया है। शराब के साथ गिरफ्तार दोनो व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेेेज दिया गया है।जांच टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास, एएसआई अरुण कुमार, सिपाही रामनारायण पासवान, बीएमपी सिपाही धर्मन्द्र कुमार, सिपाही रूदल कुमार,सुनील कुमार, होमगार्ड के राजदेव राम शामिल थे।



