Friday, May 17

बिहार में 2020 चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी,आप कुछ बड़ा पाने वाले हैं:राजीव प्रताप रूड़ी

रूडी ने कहा-“आने वाले दिनों में आपको कुछ बड़ा मिलने वाला हैं!

रामगढ़वा/सुगौली।( vor desk )। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजिव प्रताप रुडी ने कहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।भाजपा और जनता दल यू एवं लोजपा मिल कर चुनाव लड़ेगी।आने वाले दिनों में आपको कुछ बड़ा मिलने वाला है।जिन्हें आपने सांसद चुना ,वे अपनी काबलियत के कारण पीएम के द्वारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बना दिए गए।अब वे कुछ ‘बड़ा’ पाने वाले हैं।लेकिन इसका खुलासा अभी नही करूंगा,क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।

श्री रूडी शनिवार को सुगौली विधानसभा क्षेत्र के लाल परसा,बन्धु बरवा व सिंहासिनी गावँ में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
इसी क्रम में वे रामगढ़वा प्रखंड के बन्धु बरवा गावँ पहुंचे,जहां क्षेत्रीय भाजपा नेता अर्जुन भारतीय के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत हुआ।

इस दौरान आयोजित जन सम्वाद को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ‘भाजपा है,तो,भरोसा है!”का नारा दिया।और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही कहा कि भाजपा जो कहती है,वो करके दिखाती है।उन्होंने कहा कि हमने चुनावी घोषणा पत्र में तीन तलाक को खत्म करने,धारा 370 हटाने ,नागरिकता संसोधन कानून लाने व राम मंदिर बनाने का वायदा किया था।उस वायदों को हमने मंजिल दी है।

उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से राम मंदिर का मसला चला आ रहा था।कभी मस्जिद बना दी गई,कभी तोड़ दी गई।लेकिन,मोदी सरकार ने कोर्ट से पहल कर इसका फैसला कराया और अब राम मंदिर बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई ताकत भाजपा को डिगा नही सकती,क्योंकि भाजपा काम मे विश्वास रखती है।उन्होंने दुहराया कि देश हो या बिहार,हमने बहुत कुछ किया है।बहुत कुछ बाकी है,जिसे हम करके दिखाएंगे।

उन्होंने सुगौली विधायक रामचन्द्र साहनी को जिताने की अपील के साथ कहा कि जनता दल यू के साथ हमारा गठबन्धन मजबूत है।लोजपा के साथ गठबन्धन चुनाव लड़ेगी और बहुमत की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर श्री रुडी ने कहा कि आम लोगों को विश्वास बन गया है कि भाजपा ही देश को विकास ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार की आम जनता फिर से बिहार में एनडीए के सरकार बनाने की पक्ष में गोलबंद है।


उन्होंने कहा कि बिहार की नीतीश कुमार की सरकार प्रगति की ओर अग्रसर है।

उन्होंने पश्चिम चंपारण सांसद व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की तरीफ करते हुए कहा कि वे योग्य शख्शियत हैं।

इस दौरान उन्होंने जन सम्वाद में पहुंची भीड़ को देखते हुए कहा कि जब तक वैक्सीन नही आ जाती कोरोना से बच कर रहें।क्योंकि खतरा टला नही है।

मौके पर सुगौली के विधायक व पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहनी,पूर्व मंत्री विजय गुप्ता,भाजपा के क्षेत्रीय नेता अर्जुन भारतीय,सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल,रक्सौल जिलाध्यक्ष वरुण सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह समेत अन्य ने सम्बोधन किया।मौके पर भाजपा नेता प्रदीप सर्राफ ,,शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद, अधिवक्ता रविन्द्र कुमार सिंह,संजय सिंह,सच्चिदानंद सिंह,आचार्य सत्यदेव मिश्रा,चन्द्र शेखर सिंह,राजू सिंह,अश्विनी चौबे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
उधर,सुगौली के लाल पर्सा में स्व०विश्वनाथ कुंवर के बड़े पुत्र शंभु कुंवर उर्फ़ चन्द्रशेखर कुमार ने राजीव प्रताप रुडी को फूल- माला शाल ओढाकर सम्मानित किया।तो,बन्धु बरवा में अर्जुन भारतीय व महेश अग्रवाल ने फूल माला व दोशाला ओढ़ा कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!