Thursday, May 9

शिक्षक -साहित्यकार गगन देव सिंह को सम्भावना संस्था के द्वारा दी गई भाव भीनी श्रद्धांजलि!


पिछले 18 दिसम्बर को अहमदाबाद में हो गया था निधन,आत्मा शांति के लिए हुआ शांति पाठ


रक्सौल।(vor desk)। शहर के फूलचंद्र साह मध्य विद्यालय व आर्य कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रहे प्रख्यात शिक्षक, साहित्यकार एवं संभावना के संरक्षक गगनदेव सिंह का विगत 18 दिसम्बर को हैदराबाद में दत्तक पुत्री के यहां इलाज के क्रम में हो गया । इस खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। इस बीच शहर के श्री रामजानकी मंदिर विवाह भवन परिसर में सोमवार को साहित्यिक व समाजिक संस्था संभावना द्वारा स्व. सिंह के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन कर उनके दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया।साथ ही शांति पाठ भी हुआ।इस मौके पर संभावना अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त ने उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए भाव भीनी श्र्द्धांजलि अर्पित की।जय कुमार अजेय ने उनके साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े संस्मरणो को याद किया।शिक्षक भरत प्रसाद आर्य व रविन्द्र मिश्रा ने उनके शिक्षा जगत में दिए योगदान को याद करते हुए उन्हें शिक्षकों का गुरु बताया। मौके पर शिवपूजन प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, रविन्द्र मिश्रा, विश्वम्भर गुप्ता,जगदीश प्रसाद,नागेश्वर कुमार,मोहन भाई, विनोद गुप्ता,नगर पार्षद प्रेमचंद कुशवाहा, राजेश कुमार आर्य, बैकुंठ बिहारी सिंह,सकल देव् राम,विश्वनाथ प्रसाद, विभूति सिंह,धीरेंद्र सिंह,विनोद सर्राफ, कृष्णा साह, रजनीश प्रियदर्शी, अशोक मधुकर ,रणजीत सिंह,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!