Monday, May 20

नही रहे शिक्षक गगन देव प्रसाद सिंह,सम्भावना संस्था द्वारा श्रद्धांजलि सभा 23 दिसम्बर को!


रक्सौल।( vor desk )।शहर के फूलचंद्र मध्य विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गगन देव् सिंह अब नही रहे।विगत दिनों उनका निधन हो गया।उनके निधन से रक्सौल के शिक्षासेवी,समाजसेवी बुद्धिजीवी वर्ग काफी मर्माहत हैं।
इस बीच,कला,समाज, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित संस्था संभावना के संरक्षक गगनदेव सिंह के निधनोपरान्त संभावना के तत्वावधान में सोमवार को दोपहर के दो बजे शहर के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस बाबत संभावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त ने शिक्षक व साहित्यकार गगन देव सिंह के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि रक्सौल के शिक्षा जगत के लिए उनका निधन अपूर्णीय क्षति है।इस कार्यक्रम में उन्हें भाव भीनी श्र्द्धांजलि दी जाएगी।जिसमें शहर के सभी वर्ग के गण मान्य लोग शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!