Friday, July 24

सीमावर्ती महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, एसएसबी ने शुरू कराया 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण

रक्सौल। (Vor desk)।
सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम बाह्य सीमा चौकी पंटोका के कार्यक्षेत्र स्थित वाइब्रेंट विलेज पंटोका की 15 महिलाओं एवं युवतियों के लिए आयोजित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में 47वीं वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट नवीन कुमार साह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनमें स्वरोजगार की भावना विकसित करना है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को पूरी लगन, अनुशासन और गंभीरता के साथ पूरा करने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र सरकार की ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना तथा इसके तहत एसएसबी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट दिनकर त्रिपाठी, पंटोका ग्राम पंचायत के मुखिया एवं सरपंच प्रतिनिधि, रमा फाउंडेशन, रक्सौल के संचालक विवेक पांडेय, लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर की संचालिका दिव्या रानी, प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाएं एवं युवतियां, स्थानीय ग्रामीण तथा 47वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों में महिलाओं के कौशल विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!