Monday, May 20

भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका ,जिलाध्यक्ष ज्योति राज ने की इस्तीफा की मांग

रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक जिला रक्सौल की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता ने नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर जो अमर्यादित टिप्पणी की गई थी।ऐसा राज्य का मुख्यमंत्री कहे ऐसा किसी ने भी सपने में भी नहीं सोचा था। इस गलत बयान के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देने चाहिए।
हम सभी महिलाएं इसकी घोर निंदा करते हैं।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री पूनम गुप्ता, उपाध्यक्ष विजया लक्ष्मी, मीरा देवी, मीतु देवी, शकुंतला देवी, अनुराधा शर्मा, पूजा गुप्ता, सुषमा देवी, आशा देवी, मीरा देवी, राजकुमारी देवी, गीता देवी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!