Saturday, September 21

नेपाल सरकार के नए नियमों से भारतीय वाहनों के लिए मुश्किलें बढ़ी,बरतें सतर्कता !

गाड़ी ले जाने से पहले तय कर ले लौटने का दिन,वर्ष में मात्र 30 दिन ही भारतीय वाहनों को इंट्री

भारतीय दूतावास ने नेपाल जाने वाले इंडियन वाहनो के लिए जारी की एडवाइजरी!

रक्सौल ।(vor desk )।नेपाल सरकार ने इंडियन वाहनों के नेपाल आवागमन को ले कर नए नियम लागू किएं हैं।जिससे भारतीय वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़नी तय है।इसको देखते हुए नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के द्वारा नेपाल जाने वाले भारतीय वाहनो के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है।और भारतीय नागरिकों को सचेत करते हुए नियमों के अनुपालन पर जोर दिया गया है।क्योंकि,जानकारी नही होने अथवा लापरवाही से मुश्किलें खड़ी होने के साथ ही वाहन जब्त हो सकते हैं।भारी जुर्माना भी भरना पड़ा सकता है।जारी एडवाइजरी में वाहनो के समुचित कागजात रखने के साथ-साथ अन्य पांच बिन्दुओं को सुझाया गया है, जिसपर भारतीय वाहन चालको को अमल करना है। वीरगंज स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि नेपाल आने वाले भारतीय नंबर की गाड़ियों के चालको को ऑरिजनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी), ऑरिजनल वाहन चालक प्रमाण पत्र (डीएल) और वैध बीमा का प्रमाण पत्र साथ में रखना होगा।इसके साथ ही यह बताया गया है कि नेपाल कस्टम से तय फी यानी कस्टम ड्यूटी( भन्सार ) जमा करने के बाद ही नेपाल में भारतीय वाहन प्रवेश करें।यह भी बताया गया कि यह अनुमति अस्थाई होती है।दूतावास द्वारा भंसार के कागजात पर दर्ज इंजन नंबर व चेचिस नंबर का आवश्यक तौर पर वाहन व कागजात से मिलान कर लेने का निर्देश दिया गया है। यह भी बताया गया है कि गाड़ियों में लगे नंबर प्लेट पूरी तरह से स्पष्ट हो। किसी प्रकार का प्रतिबंधित समान लेकर नेपाल नहीं जाये और नेपाल के अंदर वहां के यातायात कानून के अनुसार वाहन संचालन के नियमो का पालन करें।

नेपाल के राजदूत मन्जीव सिंह पूरी

    नेपाल के राजदूत मन्जीव सिंह पूरी

दूतावास ने जारी की आम सूचना
एडवाइजरी के साथ-साथ काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के द्वारा भारतीय वाहनो के लिए आम सूचना जारी की गयी है. जिसमें निम्न बातो को जगह दी गयी है.
– बिना कस्टम ड‍्यूटी पेड किये कोई भी वाहन नेपाल नहीं आएं।
– नेपाल आने वाले भारतीय वाहन एक वर्ष में 30 दिन से अधिक नेपाल में नहीं रूक सकते है, चाहे उसके लिए कोई शुल्क ही क्यों नहीं जमा किया जाये।यह नियम लोकल यानी ‘डे पास’ व कस्टम ड्यूटी ( भन्सार ) से आने जाने वाले सभी भारतीय वाहनों पर लागू होगा।
– सीमा से नजदीकी नगरपालिका क्षेत्र में जाने वाले भारतीय वाहनो को नेपाल कस्टम के द्वारा पास निर्गत किया जायेगा, लेकिन उन वाहनो को उसी दिन वापस आ जाना होगा।किसी कारण रुकना हो तो नजदीकी कस्टम को सूचित करें।व ‘एक्सटेंशन’ जरूर लें।
– यदि नेपाल के नजदीकी नगरपालिका में भारतीय वाहन को रात में रूकना है तो इसके लिए भंसार कराना अनिवार्य होगा।उसके लिए 100 से 500 रुपये तक वाहनों के प्रकार के अनुसार शुल्क देना होगा।
– नेपाल से वापस आने के दौरान इंट्री यानी डे पास का कागज भंसार में ही वापस करना होगा।
– वाहन चालक नेपाल में प्रवेश से पूर्व यह सुनिश्चित कर ले कि वे कितने दिनो के लिए वाहन के साथ नेपाल जा रहे है।निर्धारित समय सीमा से पहले या तो वापस लौट जाएं।या एक्सटेंशन अवश्य ले लें।
– नेपाल पुलिस या किसी भी जांच टीम के द्वारा मांगे जाने पर भंसार का पेपर दिखाना अनिवार्य होगा।इसलिए इसे वाहन चलाते समय हमेशा अपने पास रखें।
– भंसार का पेपर भी लौटते समय नेपाल कस्टम को वापस देना होगा।
– बिना पास के नेपाल जाने वाले वाहनो और भंसार से अधिक अवधि तक रहने वाले वाहनो को सीज करने व जुर्माना लगाने का अधिकार नेपाल प्रशासन को है।
-बिना इंट्री व भन्सार के न जाएं।क्योंकि पकड़े गए वाहन को नेपाल प्रशासन तस्करी का वाहन मान कर कार्रवाई व नीलाम कर सकती है।
-भारतीय पंजिकृत वाहन जैसे दो पहिया,मोटरसाइकिल, वैन,जीप,ट्रक, ट्रैक्टर, लॉरी को नेपाल में प्रवेश के लिए नेपाल कस्टम ‘अस्थाई अनुमति पत्र ‘ जारी करती है।
-यदि आप काठमांडू गए हों तो त्रिभुवन विमान स्थल के एयर पोर्ट कस्टम से कस्टम ड्यूटी पेड कर एक्सटेंशन मांग सकते हैं।लेकिन,इसके लिए समय सीमा का ध्यान रखें।समय से पहले एक्सटेंशन लें लें।

6 Comments

  • Sabir Hussain

    Wah kya bat or nepal wahan k liye bharat mai jana ho to kch ni karna padega yani ye niyam sab baidh hai yani ab nepal aane wale daily admi nepali wahan kharide le

  • Sudama kumar

    Bhut badhiya … Isse Nepal me kharid kr rakhe indian vechicle Jabt honge.. Hmari kya .. or nepali vechicle jada sale honge.. Hme kya hm to jugadu hai.. tempu se jaenge..😂😂😂😂😂

  • Niranjan kumar

    Yani nepal goverment indain gari ke sath jo marji chahe kare indian gari ke liye itne niyam
    Ye niyam un nepali wahno ke liye v lagna chahe
    Sirf raxaul ke log hi dikkat sahe
    Ye Dikkate nepali gari walo ko v sahna hoga
    Aur yaha v niyam lagaya jaye ki nepali wahan ka pura paper chek kiya jaye aur galti karne pe unka v gari sij kiya jaye

  • गौरीशंकर सिंह

    अच्छा है ये फैसला नेपालियों को खुद हीं भारी परेगा , ये अपना पैर खुद से कुल्हारी पे मार लिया ,

  • गौरीशंकर सिंह

    ये नियम कोई नया नहीं है , ये पहले से हीं है , लेकिन अगर अब इसको सख्ती से लागू किया गया तो नुकसान नेपाल को हीं उठाना परेगा , उस नुकसान का रूप कैसा होगा ये समय बताएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!