Thursday, May 9

भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात :ई0 जितेन्द्र

रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के शीतलपुर औद्योगिक नगरी में स्थानीय प्रभु सिंह के फैक्ट्री के पास शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर आगामी विधान चुनाव में पार्टी की ओर से किस्मत आजमाने की तैयारी में जोर शोर से जुटे भाजयुमो के क्षेत्रीय पदाधिकारी इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता का मनबोल काफी ऊंचा है।आज के समय मे भाजपा का सदस्य बनना गर्व की बात है। मौके पर उपस्थित गुड्डू सिंह ने वहां उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए यह कहा कि आप सबों का भाजपा परिवार में तहे दिल से स्वागत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश में सबका साथ सबका विकास के नारों पर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज किशोर राय उर्फ भगत जी, मनोज शर्मा, हरनाही पंचायत के सरपंच लाल साहब सिंह, फरियाज आलम, कासिम आलम ,मदन पटेल ,विजय कुशवाहा, मुकेश कुमार ,मनीष सिंह, आलोक कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आज 130 व्यक्तियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। और यह कार्यक्रम निरंतर रूप से चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!