Sunday, September 22

Tag: जाली नोट व नोट प्रिंटिंग पेपर के साथ छौड़ादानो पुलिस ने दो युवकों को दबोचा!

जाली नोट व नोट प्रिंटिंग पेपर के साथ छौड़ादानो पुलिस ने दो युवकों को दबोचा!

जाली नोट व नोट प्रिंटिंग पेपर के साथ छौड़ादानो पुलिस ने दो युवकों को दबोचा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( Vor desk )। पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो पुलिस ने थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में छापेमारी कर सत्तर हजार रूपये के जाली नोट बरामद किया है । वहीं मौके से गृहस्वामी को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष रोहित ने दी। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जुआफर पंचायत के जयनगर गांव में जाली नोट का कारोबार हो रहा है। इसको लेकर बुधवार की रात छापेमारी की गई। इस दौरान ए-4 साइज के 226 पीस नोट छपी पेपर बरामद किया गया। जिसपर पुराने एक-एक सौ के तीन-तीन नोट छपा था। जिसकी कटिंग भी नहीं हो सकी थी। वहीं मौके से गृहस्वामी महेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उसकी निशानदेही पर जयनगर गांव से ही शशिकांत कुमार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस नोट छापने की उपकरण बरामद नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि महेश और शशिकांत दोनों एक साथ निजी स्कूल चलाते है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछत...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!