Saturday, March 7

खास खबर

सरिसवा नदी बचाओ आन्दोलन के प्रतिनिधिमंडल ने छह सूत्री मांग को लेकर दिया एसडीओ को ज्ञापन

सरिसवा नदी बचाओ आन्दोलन के प्रतिनिधिमंडल ने छह सूत्री मांग को लेकर दिया एसडीओ को ज्ञापन

खास खबर
रक्सौल।(vor desk)।सरिसवा नदी बचाओ आन्दोलन के अध्यक्ष प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में प्रबुद्ध नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्सौल अनुमंडलाधिकारी अमित कुमार से मिलकर रक्सौल को जहरीले जल से रक्षा करने की मांग की । प्रो० सिन्हा ने अनुमंडलाधिकारी से कहा कि महान छठ व्रत निकट है और नदी में जहरीला ,दुर्गन्धयुक्त एवं काला पानी प्रवाहित हो रहा है ।जबकि पनटोका से ले कर हरदिया तक की जनता इस नदी के तट पर व्रत करने इकठ्ठा होती है और जहरीले जल से अर्घ्य देने को बाध्य होती है। सीमांचल क्षेत्र में यह नदी काल बनकर बह रही है और असाध्य रोगों से मरने वालों की संख्या दिन-प्रति दिन बढती जा रही है | प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल के प्रशासनिक अधिकारियों से शीघ्राति शीघ्र वार्ता कर इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की मांग किया।बीरगंज अपने पूरे महानगरपालिका क्षेत्र का कूड़ा-करकट नो मेंस लैंड पर गिराकर अंतर्राष...
नगर पार्षद खुशबू दयाल व कांग्रेस नेता अखिलेश ने 200 छठव्रतियों को बाँटा  छठ सामग्री

नगर पार्षद खुशबू दयाल व कांग्रेस नेता अखिलेश ने 200 छठव्रतियों को बाँटा छठ सामग्री

खास खबर
रक्सौल।(vor desk)।नगर परिषद के वार्ड सं.18 में वार्ड पार्षद खुशबू दयाल एवं पार्षद पति सह बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रो.अखिलेश दयाल के नेतृत्व में शनिवार को 200 छठव्रतियों को छठ साम्रगी का वितरण किया गया ।प्रदेश महासचिव प्रो.अखिलेश दयाल वार्ड पार्षद खुशबू दयाल ने आस्था के पर्व छठ की शुभकामना सभी क्षेत्रवासियों को दी।प्रदेश महासचिव ने कहा कि कि पुरे भारतवर्ष के बिहार और उतरप्रदेश राज्य में बङे धूम-धाम से यह पर्व मनाया जाता है ।उक्त अवसर पर उपेन्द्र साह,कृष्णा प्रसाद,भूलन राउत,रोहन कुमार,शिवनाथ प्रसाद,उषा देवी,मोतिया देवी सहित सैकङो लोग उपस्थित थे।...
भोजपुरी भाषा से सामाजिक मिठास बढेला  पुरुवा सांस्कृतिक मंच के तहत हुई कार्यक्रम !

भोजपुरी भाषा से सामाजिक मिठास बढेला पुरुवा सांस्कृतिक मंच के तहत हुई कार्यक्रम !

खास खबर
रामगढ़वा ।(vor desk )।भोजपुरी भाषा के बोली में जवन मिठास व प्यार बा उ दोसर कउनो भाषा मे नईखे ।ई भाषा हमनी के माई ,बाबू जी के भाषा ह एकरा के बढ़ावा देहल हमनी के कर्तव्य बा ।उक्त बातें जदयू नेता सह राज्य परिषद सदस्य ई शशि भूषण सिंह व मोतिहारी नगर परिषद अध्यक्ष अंजू देवी रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर ने संयुक्त रूप से शनिवार को रामगढ़वा उच्च विद्यालय में पुरुवा संस्था के तहत आयोजित चंपारण भोजपुरिया लोक उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उपस्थित लोगों से कही ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भोजपुरी के विद्वान धनुषधारी कुशवाहा ने उपस्थित लोगों से कहा कि भोजपुरी पूरे दुनिया मे बोले जाए वाला एक मात्र भाषा ह ।ई भाषा देश विदेश में 40 लाख लोग बोलेला ।लेकिन अश्लीलता से भाषा के प्रति लोग विमुख होखत बा ।अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने एक भोजपुरी कविता मिश्री स्वाद से मिले गढ़वा फुले गुलबवा के रसिया के रस्से चल...
रक्सौल एसडीओ अमित कुमार व नगर परिषद के उप सभापति काशी नाथ ने किया छठ घाट का जायजा

रक्सौल एसडीओ अमित कुमार व नगर परिषद के उप सभापति काशी नाथ ने किया छठ घाट का जायजा

खास खबर
रक्सौल।(vor desk )।शांति, सुरक्षा और हर्षोल्लास से छठ पूजा सम्पन्न कराने की लिये रक्सौल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।घाटों की साफ सफाई व विधि व्यवस्था को ले कर आवश्यक पहल चल रही है।इसके लिए नगर परिषद को भी निर्देशित किया गया है।ताकि,घाट स्वच्छ व सुंदर दिखे।उक्त बातें रक्सौल एसडीओ अमित कुमार ने शनिवार को रक्सौल के सरिसवा नदी तटवर्ती आश्रम रोड छठ घाट के निरीक्षण के बाद कही।इस मौके पर नगर परिषद के उप सभापति काशी नाथ प्रसाद व आश्रम रोड छठिया घाट पूजा समिति के पुजारी गणेश झा मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि घाटो की सुरक्षा दृष्टिकोण से घेराबंदी की जाएगी।इतनी जगह होगी कि श्रद्धालुओ को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि घाटों पर मोनिटरिंग के लिए नियंत्रण कक्ष बनेगा।उन्होंने कहा कि रेल पुल को देखते हुए पूजा कमिटी को सतर्कता के लिए कहा गया है।ताकि, वे माइकिंग से श्रद्धालुओ को आगाह करे।सावधानी से रेल...
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर पार्षद ने बांटे छठव्रतियों को वस्त्र व पूजा सामग्री

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर पार्षद ने बांटे छठव्रतियों को वस्त्र व पूजा सामग्री

खास खबर
रक्सौल।(vor desk )।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर -शोर से जारी है।वहीं,रक्सौल में राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ता छठ पर व्रतियों को वस्त्र व पूजन सामग्री का वितरण में जुटे हैं।उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही है।इसी क्रम में रक्सौल नगर परिषद के वार्ड पांच के नगर पार्षद जितेंद्र दत्ता अपने वार्ड के 200 छठ व्रतियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री आदि प्रदान किया।इस दौरान विनय कुमार सिंह,मनीष रंजन, राजू साह ,विक्रम साह ,दीपक कुमार ,राजेंद्र साह आदि मौजूद रहे।...
छठ पर्व को ले कर आरपीएफ व जीआरपी ने चलाया सँयुक्त जांच अभियान,ट्रेनों में की गई चेकिंग

छठ पर्व को ले कर आरपीएफ व जीआरपी ने चलाया सँयुक्त जांच अभियान,ट्रेनों में की गई चेकिंग

खास खबर
रक्सौल।(vor desk )।छठ पर्व को देखते हुए रेलवे एलर्ट है।राजकीय रेल पुलिस व रेल सुरक्षा बल सक्रिय है।उच्चस्तरीय निर्देश के बाद पूर्व मध्य रेलवे के रक्सौल समेत विभिन्न स्टेशनों और इस रूट की ट्रेनों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।इसी क्रम में रविवार को रेल सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस ने संयुक्त जांच अभियान शुरू कर दिया है।सो ट्रेन नंबर 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत मिथिला व अन्य लंबी व छोटी दूरी की एक्सप्रेस वे पैसेंजर ट्रेन में मेटल डिटेक्टर के साथ सघन जांच की गई ।और यात्रियों में नशा खुरानी गिरोह से सतर्क करते हुए किसी अजनबी से कोई खाने पीने का मिला समान नही खाने व सन्दिग्ध व्यक्ति की सूचना देने की अपील की गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया क़ि नेपाल सीमा पर विशेष् चौकसी के मद्देनजर समस्तीपुर मण्डल के आरपीएफ कमाडेन्ट बिजय प्रकाश पंडित के निर्देशन में रक्सौल के आर पी एफ़ इंस्पेक्टर राजकुमार भी विशे...
अंबेडकर ज्ञान मंच ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाएगा बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस!

अंबेडकर ज्ञान मंच ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाएगा बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस!

खास खबर
रक्सौल।(vor desk )।नगर के एक आवासीय होटल में रविवार को अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक संस्थापक मुनेश राम की निगरानी व पूर्व मुखिया मथुरा राम की अध्यक्षता में आहूत हुई।इस बैठक में मंच के सदस्यों द्वारा बाबा साहेब के आदर्शो व विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।वक्ताओं ने कहा कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को संवैधानिक तौर-तरीके से आगे लाने का आह्वान किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मंच के संस्थापक मुनेश राम ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आंदोलन के लिए युवा वर्ग को संगठित होकर शिक्षा का प्रसार करने का आह्वान किया तथा कहा कि शिक्षा,सुरक्षा,सम्मान चाहिए,रोटी,कपड़ा मकान चाहिए।मानव-मानव एक समान ऐसा भारत महान चाहिए जैसे विचारधारा को आत्मसात करने होंगे।हमें अपने महापुरुषों के बताए गए रास्ते पर चलकर अपने सामाजिक उन्नति के लक्ष्य को हासिल करने है।बतौर अतिथि चन्द्र...
कपड़ा बैंक द्वारा 500 छठ व्रतियों को वस्त्र वितरण ,फरवरी में बैंक का होगा अपना भवन

कपड़ा बैंक द्वारा 500 छठ व्रतियों को वस्त्र वितरण ,फरवरी में बैंक का होगा अपना भवन

खास खबर
रक्सौल।(vor desk )।छठ पूजा के अवसर पर कपड़ा बैंक के द्वारा छठ व्रतियों के बीच 501 साड़ियों का वितरण किया गया ।उक्त अवसर पर कपड़ा बैंक अध्यक्ष सह भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा बैंक की स्थपना गरीब एव कमजोर वर्गो के लिए की गई |बाढ़ ,अगलगी व भूकंप सहित विभिन्न मौके पर बैंक द्वारा जरूरत मन्दो के बिच कपड़ा वितरण किया जाता है ।उक्त अवसर पर बैंक के उपाध्यक्ष सह भेलाही के पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि कपड़ा बैंक फरवरी माह में अपने नवनिर्मित मकान में सुचारू रूप से चालू हो जायेगा ।जिसके बाद प्रत्येक महीना जरूरत मन्दो को कपड़ा वितरण किया जायेगा ।संस्था का उद्देश्य है कि कपड़ा के लिए कोई भी जरूरतमंद नही तड़पे ।उन्हें वस्त्र मुहैया हो।वही कमलेश कुमार ने कहा की जरूरत पर गांव -गांव जा कर कपड़ा वितरण किया जाता है । संस्था के आनंद रुंगटा,अनिल रुंगटा,रमेश गुप्ता,बैंक...
एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन 17 नवम्बर को,तैयारी को लेकर प्रशासनिक बैठक

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन 17 नवम्बर को,तैयारी को लेकर प्रशासनिक बैठक

खास खबर
रक्सौल।(vor desk)।अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को एसडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल के सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें एसडीओ ने सभी अधिकारियों से बताया कि हर साल के भाँति इस साल भी आगामी 17 नवम्बर को शहर के पंकज सिनेमा हॉल में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सभी कर्मियों के सहयोग की बात कही गयी। मौके पर डीसीएलआर मनीष कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, रक्सौल बीडीओ कुमार प्रशांत, आदापुर बीडीओ आशीष कुमार,सीओ सुनिल कुमार मल्ल, पीओ गौरव,आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार,रामकुमार हसदा, बीईओ सतीश कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंन्द्र कुमार,एमडीएम प्रभारी सुजीत कुमार,कृष्णा कुमार,एजीएम शशिरंजन,आईसीडीएस के प्रधान सहायक प्रभु प्रसाद यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।...
सरिसवा नदी संरक्षण हेतु 8 नवम्बर को होगा महादीप प्रज्वलन,प्रार्थना सभा एवं साड़ी वितरण समारोह

सरिसवा नदी संरक्षण हेतु 8 नवम्बर को होगा महादीप प्रज्वलन,प्रार्थना सभा एवं साड़ी वितरण समारोह

खास खबर
रक्सौल।(vor desk)। सरिसवा नदी बचाओ आन्दोलन के तत्वाधान में दिनांक 8 नवम्बर को सरिसवा नदी तटवर्ती नागा मठ पर महादीप प्रज्ज्वलन का भव्य आयोजन किया गया है ।जिसमें 551 दीपों की माला तैयार की जाएगी तथा सरिसवा नदी की रक्षा हेतु प्रार्थना की जाएगी । नदी के तट पर खड़ा होकर दीप हाथ में लेकर नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए संकल्प लिया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए सरिसवा नदी बचाओ आन्दोलन के अध्यक्ष प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि रक्सौल की जीवनदायनी सरिसवा नदी अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है | कुष्ट को दूर करने वाली नदी आज कुष्ट पैदा कर रही है। प्रतिदिन मौतें हो रही है ।प्रशासन मौन है । प्रो० सिन्हा ने बताया कि सरकार एवं आम नागरिकों का ध्यान इस गंभीर एवं जानलेवा समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।महा पर्व छठ इसी नदी के किनारे म...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!