Monday, September 7

रक्सौल आसपास

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन का 25 वां मंडलीय सम्मलेन रक्सौल में आयोजित

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन का 25 वां मंडलीय सम्मलेन रक्सौल में आयोजित

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएसन समस्तीपुर मंडल का 25 वां एक दिवसीय मंडलीय सम्मलेन रविवार को आयोजित हुआ।रेलवे के समस्तीपुर मंडल के मण्डल अध्यक्ष पंडित गणेश कुमार झा समस्तीपुर की अध्यक्षता में यह सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन का उदघाट्न स्टेशन मास्टर्स के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव बी.एन चौधरी ने किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व स्टेशन मास्टर्स ए.एन. पटेल, सतीष कुमार सिन्हा, अनिल कुमार वर्मा एवं दिनेश कुमार शर्मा को सेवा निवृत होने के उपरांत दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम के दौरान स्टेशन मास्टर्स एशोसिएसन के अध्यक्ष ने अपनी दस सूत्री मांगों पूरा करने का संकल्प लिया। जिसमे ग्रेड पे 5400 एमएसीपी के अधीन प्राप्त करना,ई-9 रोस्टर को पूर्णरूप से समाप्त करना, स्टेशन कार्यालय से सटे शौचालय का निर्माण करना, स्टेशन पर वाटर प्यूर...
एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा नारा-‘बहुमत से बनेगी मोदी सरकार,सीट मिलेगा चार सौ पार!’

एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा नारा-‘बहुमत से बनेगी मोदी सरकार,सीट मिलेगा चार सौ पार!’

रक्सौल आसपास
मंत्री प्रमोद कुमार ने कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो को बताया देश को खंडित करने वाला! ********************* नही पहुच सके बिहार के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ,मंत्री रणधीर भी हुए देर से शरीक *********************** रक्सौल।( Vor desk )। भेलाही के नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय में रक्सौल विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन जदयू मंडल अध्यक्ष विश्वजीत पटेल ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव भारत को विकसित,समृद्ध एवं गौरवशाली बनाने का चुनाव है।देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के पक्ष में आंधी चल रही है।सौ में अस्सी वोटर मोदी सरकार के पक्ष में है।इस चुनाव में एनडीए 400 पार सीट ले कर बहु...
पीएचसी में बीएलटीएफ की बैठक आयोजित, पोलियो चक्र व मतदान जागरूकता पर बल!

पीएचसी में बीएलटीएफ की बैठक आयोजित, पोलियो चक्र व मतदान जागरूकता पर बल!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित रोगी कल्याण समिति सह यूनिसेफ कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स का आगामी 07 अप्रैल से आरम्भ होने वाले पोलियो उन्मूलन अभियान के सफलता हेतु बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने किया। बैठक में सभी टीकाकर्मी दल के समय से कार्य आरंभ करना, प्रत्येक दल के समय से कार्य आरंभ करना, प्रत्येक दल में मोबलाइजर की प्रतिनियुक्ति आशा, सेविका, स्वयं सेविका, कार्यकर्ता पोलियो अभियान का प्रचार-प्रसार करना, मतदान हेतु जनता में जागरूकता एवं रैली में सहभागिता, प्रत्येक घर संबंधित आशा जाएगी और उन्हें 21 मई को मतदान देने के लिए प्रेरित करेगी। सभी एएनएम नियमित टीकाकरण सत्र पर भी महिलाओं एवं पुरुषों को मतदान देने हेतु उत्प्रेरित करना, क्षेत्र में मतदान हेतु जागरूकता के सभी कार्यक्रम में आशा, ...
श्री श्याम दिव्य योग मंदिर में अखण्ड ज्योति मंगल पाठ का आयोजन,भजन पर झूमे श्रद्धालु!

श्री श्याम दिव्य योग मंदिर में अखण्ड ज्योति मंगल पाठ का आयोजन,भजन पर झूमे श्रद्धालु!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। जय श्री श्याम दिव्य योग मंदिर में अखण्ड ज्योति मंगल पाठ का आयोजन किया गया ।जिसमें उत्तरप्रदेश के वेद वाचक दामोदर कौशल व बीरगंज के भजन गायक कुलदीप शर्मा की टीम ने भजन प्रस्तुति से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान श्रद्धालू झूमते रहे।होली खेले सांवरिया रंग मे!और हारे का तू है सहारा सॉवरे!जैसे भजन पर खूब तालियां मिली।इस दौरान हुए मंगलपाठ में 51 महिला श्रद्धालु शामिल रहीं।जिसमे पिंकी शर्मा,अनुराधा शर्मा,मधु शर्मा,वीणा गोयल आदि ने मुख्य रूप से मंगल पाठ किया।मंदिर के पुजारी पंडित भगवती शर्मा समेत नीरज शर्मा,सुधीर शर्मा,गोविन्द मरोदिया,सीता राम गोयल ने बताया कि मंदिर के 14 वें स्थापना दिवस के अवसर पर उक्त कार्यक्रम हुआ।आगामी 13 मार्च को राजस्थान के खाटू श्याम के लिए निशान यात्रा रवाना होगी।(रिपोर्ट:गणेश शंकर) ...
आचार संहिता लागू होते ही अतिक्रमण, बैनर व पोस्टर हटाने का शुरू हुआ अभियान !

आचार संहिता लागू होते ही अतिक्रमण, बैनर व पोस्टर हटाने का शुरू हुआ अभियान !

रक्सौल आसपास
रक्सौल ।(vor desk)।लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद हो चुका है।पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में 12 मई को चुनाव है।चुनाव को ले कर आचार संहिता यहाँ भी प्रभावी है ।ईसीआई ने निर्देश दिया है कि आचार संहिता लगने के बाद कोई भी राजनीतिक दल या उसके उम्मीदवार बिना इजाजत के होडिंग और बैनर नही लगा सकेंगे । राजनीतिक दलों और नेताओ को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल के लिए वाहनों की इजाजत भी लेनी होगी । आचार संहिता लगने के दूसरे दिन भी रक्सौल प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है और रक्सौल में सरकारी स्थानो व गैर सरकारी स्थानों पर लगे होडिंग यानी बैनर व पोस्टर को उतरवाने का काम शुरू करवा दिया है । आचार संहिता लागू होने के दुसरे दिन अहले सुबह से स्थानीय बीडीओ कुमार प्रशांत, इंस्पेक्टर मो० अयूब,कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद व सीओ सुनील मल के निगरानी में सड़कों पे लगे होडिंग और शहर कर अतिक्रमण को सुबह से ही हटवाना शुरू किय...
विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य बने खालिद,अरुण,सीनेट सदस्य बने हिमराज,दिनेश,राजकिशोर!

विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य बने खालिद,अरुण,सीनेट सदस्य बने हिमराज,दिनेश,राजकिशोर!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( Vor desk )।जनता दल (यू०) के विभिन्न नेताओं को बिहार के नीतीश सरकार द्वारा डॉ0 भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (,मुजफ्फरपुर ) के सिंडिकेट व सीनेट सदस्य के रूप में मनोयन किया गया है। जदयू विधान परिषद जनाब खालिद अनवर व अरुण कुशवाहा को सिंडिकेट सदस्य पद के लिए मनोनयन किया गया।जबकि, जद यू के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता हिमराज राम समेत राजकिशोर ठाकुर,प्रो०दिनेश चन्द्र प्रसाद,को सीनेट का सदस्य मनोनयन किया गया है।इनका कार्यकाल तीन साल का होगा।इनके मनोनयन पर रक्सौल जदयू इकाई की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए नव मनोनीत सिंडिकेट व सीनेट सदस्य को शुभकामनाएं दी गई है। मुख्य रूप से जदयू जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिन्हा,पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ,पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा ,जिला उपाध्यक्ष एतश्याम ,जिला महासचिव डॉ...
रक्सौल में श्रद्धा का केंद्र रही अखण्ड ज्योति यात्रा,ज्योति रथ रवाना होगी झुँझुनू मंदिर!

रक्सौल में श्रद्धा का केंद्र रही अखण्ड ज्योति यात्रा,ज्योति रथ रवाना होगी झुँझुनू मंदिर!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।खाटू श्याम बाबा व रानी सती दादी की जय जय कार व गाजे बाजे के साथ निशान यात्रा रक्सौल में श्रद्धा व आकर्षण का केंद्र रहा। रानी सती मंदिर झुंझुनू के तत्वाधान में अखंड ज्योति यात्रा विभिन्न स्थलों पर रुकते हुए रविवार को रक्सौल पहुंची ।यह अखंड ज्योति यात्रा स्थानीय मारवाड़ी शक्ति धाम मंदिर में पूजन हेतु गाजे-बाजे के साथ पहुंचाई गई। इस ज्योति रथ को एवं ज्योति में आए हुए सभी सदस्यों को स्थानीय युवाओं द्वारा गम्हरिया चौक से मोटरसाइकिल रैली के द्वारा मंदिर तक लाया गया जो कि बाद में महिलाओं एवं गण्य मान्य लोगो के साथ जुलूस की शक्ल में मंदिर तक गया । बताया गया कि यह अखंड ज्योति यात्रा 3 मार्च से शुरू हुई है। जो पूरे भारत का भ्रमण कर पुनः राजस्थान के झुंझनु मंदिर में जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूरे देश को एक सूत्र में बांधना तथा समाज का उत्थान करना है।कार्यक्रम में मुख्य ...
चुनावी बिगुल बजने से पहले सांसद संजय ने किया साढ़े 19 करोड़ के 11 योजनाओ का शिलान्यास!

चुनावी बिगुल बजने से पहले सांसद संजय ने किया साढ़े 19 करोड़ के 11 योजनाओ का शिलान्यास!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।सांसद डॉ0 संजय जयसवाल ने स्थानीय हजारी मल हाई स्कूल के प्रांगण में ग्रामीण क्षेत्र विभाग के 11 योजनाओं का शिलान्यास किया ।डॉ जयसवाल ने रक्सौल प्रखंड के 5 करोड़ 58 लाख की लागत से बनने वाले ब्रिजों का शिलान्यास किया ।आदापुर के विभिन्न गांव के 10 करोड़ 18 लाख की लागत से बनने वाले ब्रिजों का भी शिलान्यास किया ।जबकि इसमे रामगढ़वा की एक योजना शामिल है जिसकी लागत 3 करोड़ 41 लाख है ।सांसद डॉक्टर जयसवाल ने बताया कि इन सभी योजनाओं का टेंडर होने के बाद ठेकेदार का भी चुनाव हो चुका है लेकिन चुनाव आयोग द्वारा कभी भी आचार संहिता की घोषणा हो सकती है।,कार्य रूके नहीं इसलिए आज कुल 11 योजनाओं जिसकी कुल लागत 19 करोड़ साठ लाख है का शिलान्यास किया गया है ।इसमें सभी ब्रिज है जिनके कारण गांव में विकास बाधित था ।इनके निर्माण से इन क्षेत्रों में रहने वाली जनता को लाभ मिलेगा और यह सभी ब्रिज वर्षो ...

साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन की परीक्षा में कैम्ब्रिज स्कूल की आकृति सफल,हुई पुरस्कृत!

रक्सौल आसपास
रक्सौल ।(vor desk )।साइंस ओलंपियाड फाउन्डेशन द्वारा देश स्तर पर आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा में शहर के कैम्ब्रिज ग्लर्स एकेडमी की छात्रा के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। जिसके बाद फाउन्डेशन के द्वारा देश स्तर पर दिए जाने वाले एक्सीलेंस इन इंग्लिश आवार्ड के तहत उक्त छात्रा को 5000 रूपये का प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए कैम्ब्रिज ग्लर्स एकेडमी के निदेशक प्रकाश गिरी ने बताया कि स्कूल की छात्रा की इस उपलब्धि से सभी में हर्ष है। उन्होंने बताया कि स्कूल के वर्ग 6 की छात्रा आकृति कुमारी को उक्त प्रोत्साहन राशि मिली है. इस पर आकृति के पिता प्रवीण कुमार सहित विद्यालय के चेयरमैन सतीश कुमार गिरी, प्राचार्य हरिशचंद्र मिश्रा ने बधाई देते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। आकृति के इस सफलता पर विद्यालय परिवार के सत्यप्रीय त्रिवेदी, सुधा...
सम्भावना संस्था द्वारा सामूहिक विवाह, पंद्रह दूल्हों की निकली बारात,नगरवासी बने बाराती!

सम्भावना संस्था द्वारा सामूहिक विवाह, पंद्रह दूल्हों की निकली बारात,नगरवासी बने बाराती!

रक्सौल आसपास
रक्सौल ।(vor desk )।शनिवार को शहर के रामजानकी मन्दिर के प्रांगण में संभावना संस्था के तत्वावधान में 15 युवक युवतियों के सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 11 कन्याओं का विवाह प्रकाश हैंडलूम के प्रोपराइटर वीरेंद्र प्रसाद के द्वारा किया गया। विदित हो कि यह एक रक्सौल शहर का ऐतिहासिक सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन है। जिसमे 15 कन्याओं को व दूल्हों को शादी के जोड़े में सजाकर बरात आर्य समाज मंदिर के प्रांगण से पुरानी पोखरा परिसर के लिए रवाना हुए।जहा बरमाला के लिए स्टेज बनाये गए थे। वही बरात में बाराती के रूप में हजारों की संख्या में गण्य मान्य लोग व शहर वासी शामिल थे। वही बरमाला का रश्म कन्या व दूल्हे ने एक दूसरे को वर माला पहनाकर पूरा किया। जिसके बाद कन्या दान का रश्म किया गया। वही संस्था द्वारा से लड़के को दिए जाने वाले सभी सामग्री जैसे बर्तन, बिछावन के साथ साथ गहने भी दिए गए। इस कार्यक्र...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!