501 कलशों की स्थापना के साथ सेवक संजयनाथ काली मंदिर में नवरात्र महापर्व का शुभारंभ!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल समेत सीमावर्ती क्षेत्र में शारदीय नवरात्र पर भक्तिमय माहौल के बीच पूजा अर्चना शुरू हुई।इस मौके पर मठ-मंदिरों में प्रात:काल घट स्थापना के साथ मां नव दुर्गा के प्रथम रूप शैल पुत्री की पूजा अर्चना हुई। प्रात:काल से ही विभिन्न मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और माहौल मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा।
इस बीच रक्सौल स्थित सेवक संजयनाथ तांत्रिक काली मन्दिर में आज रविवार को आश्विन नवरात्र का महापर्व 501 कलशों की स्थापना के साथ विधिवत आरंभ हुआ।
आज सुबह से ही अपने अपने कलश की स्थापना के लिए दूर दूर से आये भक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा। भक्तों के कलश मन्दिर के विभिन्न तलों पर स्थापित किये गए हैं।
आज कलश स्थापना के साथ मां काली की पूजा अर्चना एवं भस्म आरती भी संपन्न हुई। इस मौके पर वामाचार्य सेवक संजयनाथ जी महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा ...









