गांधी एक विचार हैं,देश में गांधी विचारों से ही राम राज्य का सपना होगा पूरा: रामबाबू यादव
रक्सौल।(vor desk )। पुरा देश बापू की 150वीं जयंती मना रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता रामबाबू यादव के नेतृत्व में शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम के बीच बापू की 150वी जयंती मनाई गई। जिसमें कॉंग्रेस नेता रामबाबू यादव ने कहा कि आज गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों की अवहेलना हो रही है ।आज गांधी जी की सिद्धान्तों को हमदेश वासी बहुत पीछे छोड़ चुके हैं। जिस भारत की कल्पना बापू ने की थी ,आज उस देश पर गांधी के हत्यारों का काबिज हो रहे हैं।इस स्थिति में बापू की आत्मा तड़प रही होगी ।जिस भारत देश की आजादी के लिए शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन कर अंग्रेजों से देश को आजाद कराया था ।आज वो देश फिर अपनी सोच और सिद्धान्तों से गुलामी की ओर है। श्री यादव ने कहा कि हम पूरे देशवासियों को बापू के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए।
इस कार्यक्रम में राजद नेता रवि मस्कारा,वकील आलम,जहीर अहमद,कृष्णा प...









