Monday, September 7

रक्सौल आसपास

15 अक्टूबर को छौड़ादानों में सत्याग्रही करेंगें सांसद का घेराव,सवाल करेंगे की क्यों नही बन रही सड़क!

15 अक्टूबर को छौड़ादानों में सत्याग्रही करेंगें सांसद का घेराव,सवाल करेंगे की क्यों नही बन रही सड़क!

रक्सौल आसपास
चंपारण सत्याग्रह पद यात्रा दूसरे दिन पहुची रक्सौल,नुक्कड़ सभा मे सांसद और विधायक रहे निशाने पर! रक्सौल।(vor desk)।'रेल लाओ,सड़क बनाओ' व पूर्व की भांति रेल चलाओ,समतल सड़क बनाओ के नारे के साथ आयोजित 'चंपारण सत्याग्रह पद यात्रा' के दूसरे दिन रविवार को कोई 25 किलोमीटर की यात्रा के बाद सत्याग्रहियों का कारवाँ रक्सौल पहुचा।रक्सौल के कौड़िहार चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा में आह्वान किया गया कि उपेक्षा व बदहाली के लिए दोषी जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जाए।एलान किया गया कि 15 अक्टूबर को छौड़ादानों में रेल ऊपरी पुल का उद्घाटन करने पहुच रहे सांसद डॉ0 संजय जायसवाल का सत्याग्रहियों द्वारा घेराव किया जाएगा।वहीं,कहा गया कि यदि शीघ्र ही समस्या के समाधान की ठोस पहल नही हुई,तो,दूसरे चरण के आंदोलन की घोषणा होगी।सड़क पर जन सैलाब उमड़ेगा।सरकार और जन प्रतिनिधियों से हिसाब लिया जाएगा। बता दे कि निरन्तर धरना-प्र...
राजद नेता रवि मस्करा ने किया  लेडीज हब का उद्घाटन!

राजद नेता रवि मस्करा ने किया लेडीज हब का उद्घाटन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में दीपावली के अवसर पर आयोजित 'लेडीज हब' का उद्धघाटन युवा राजद नेता रवि मस्कारा के द्वारा किया गया । लेडीज हब की संयोजक ज्योति शर्मा ने कहा इस प्रदर्शनी में महिला संबंधित एवं पूजा सामग्री , खाद्य सामग्री ,सजावट के सामानों,लेडीज कुर्ती,लेंग्गीज़, साड़ी सूट की एक अलग वेराइटी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मौके पर पप्पू साह, आदित्य शेखर, दुर्गेश साह, शिवम कुमार ,युवा राजद नगर अध्यक्ष राज शर्मा, राजद महासचिव फखरुद्दीन,अमित चौधरी, तनुजा शर्मा, सुमन शर्मा, लक्ष्मी धारीवाल, शिखा रंजन, सरोज शर्मा ,पाखी शर्मा मौजूद रहे। ...
हर मोर्चे पर फेल है केन्द्र व राज्य सरकार ,कथनी और करनी में भी फर्क: शास्वत केदार पांडे

हर मोर्चे पर फेल है केन्द्र व राज्य सरकार ,कथनी और करनी में भी फर्क: शास्वत केदार पांडे

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।(vor desk)। केन्द्र की मोदी और राज्य की नीतीश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इनकी कथनी व करनी दोनों में फर्क है। उक्त बातें वरीय कांग्रेस नेता सह बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शास्वत केदार पांडेय ने शनिवार शाम प्रखंड के मौजे गांव में पत्रकार धनंजय मिश्र के पिता स्व प्रेम चंद्र मिश्र के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देने के बाद पत्रकारों से कहीं। कहा कि सुशासन की ढोंग रचने वाली डबल इंजन की सरकार में चारों तरफ भ्र्ष्टाचार व्याप्त है। वहीं महंगाई एवं बेरोजगारी में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। आये दिन चोरी, डकैती अपहरण सहित आपराधिक घटनाएं घटित हो रही है। जिससे आमलोग खासे परेशान है। लेकिन इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। मौके पर सुबोध सिंह, पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद, गिरीश देव ओझा, उपेन्द्र झा सहित कई लोग मौजूद थे। ...
घोड़ासहन नहर सड़क की बदहाली को ले कर महागठबंधन द्वारा पुतला दहन,हुई नारेबाजी!

घोड़ासहन नहर सड़क की बदहाली को ले कर महागठबंधन द्वारा पुतला दहन,हुई नारेबाजी!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भेलाही से छौङादानो तक जर्जर घोङासहन नहर कैनाल पथ की बदहाली व उपेक्षा को लेकर शनिवार को भेलाही नहर चौक पर महागठबंधन के नेताओं ने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री व सांसद का पुतला दहन किया।साथ ही सरकार विरोधी नारे लगाये।इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि डबल इंजन कि सरकार से बिहार की जनता त्रस्त है ।इस घोङासहन नहर कैनाल पथ पर जर्जर सङक पर लोगों का चलना दुश्वार हो गया है।सबसे बङी समस्या गर्भवती महिलाओं को हो रही है।केन्द्र से ले कर राज्य तक एनडीए सरकार होने के बाद भी इस सङक का न बनना लोगों के साथ धोखा है।अब साबित हो गया है कि पीएम मोदी की झुठ व जुमलो की सरकार है।स्थानीय सांसद चुनाव के समय पथ निर्माण विभाग के मंत्री नंदकिशोर यादव से होलसेल शिलान्यास कर लोगों के बीच जुमला गढ बिहार के हरेक जिलों में मलाई खाने मे लगे है।इधर,जनता मर रही है। उ...
मुख्य मंत्री ग्राम परिवहन योजना को ले कर डीटीओ व बीडीओ ने किया जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक

मुख्य मंत्री ग्राम परिवहन योजना को ले कर डीटीओ व बीडीओ ने किया जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखंड कार्यालय में डीटीओ अनुराग कौशल सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुआ।इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बिहार सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में तीन से पाँच वाहन अनुदानित दर पर उपलब्ध कराने की योजना की जानकारी दी। बताया कि इसके तहत तीन अनुसूचित जाति/जनजाति के तथा दो अत्यंत पिछड़ें वर्ग को वाहन दिया जायेगा। उक्त वाहन 4 से 10 सीटों के होंगे तथा अनुदान की राशि खरीद मूल्य के 50 प्रतिशत ,किंतु एक लाख रुपये से अधिक नही होगी।लाभुक की उम्र 21 वर्ष होगी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक हैं और उनके पास डीएल नही है या डीएल नही होने के कारण वे अप्लाई नही कर सके।वैसे लाभुक 11 अक्टूबर से 15 तक प्रखंड कार्यालय में डीएल के लिए अप्लाई क...
स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक डॉ0  नरेंद्र सिन्हा ने किया रक्सौल पीएचसी का औचक निरीक्षण!

स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक डॉ0 नरेंद्र सिन्हा ने किया रक्सौल पीएचसी का औचक निरीक्षण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक सह राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. नरेंद्र सिन्हा द्वारा शुक्रवार की अहले सुबह रक्सौल स्थित प्राथमिक।स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री सिन्हा ने केंद्र की स्थिति का जायजा भी लिया।वहीं शीत श्रृंखला कक्ष एवं नियमित टीकाकरण कार्य का गहन निरीक्षण किया। वहीं, श्री सिन्हा ने प्रसव कक्ष, ओ.पी.डी, प्रयोगशाला, फार्मशिस्ट, आकस्मिक कक्ष, अंतः कक्ष, आईसीटीसी डाटा सेंटर, यूनिसेफ कक्ष, खान-पान सेवा व रोगी कल्याण समिति आदि का गहन निरीक्षण किया गया। वहीं जाँच के दौरान श्री सिन्हा ने कार्य में सुधार हेतु कई आवश्यक निर्देश दिये।साथ ही निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवा कोई भी कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। मौके पर डॉ0 राजीव रंजन, डॉ0 एस. के. सिंह, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक विपुल कुमार, शीत सृंखला क...
बाइक चालक ने मकान मे मार दी जोरदार टक्कर,खुद हो गया गंभीर जख्मी,मोतिहारी रेफर!

बाइक चालक ने मकान मे मार दी जोरदार टक्कर,खुद हो गया गंभीर जख्मी,मोतिहारी रेफर!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।अनुमण्डल के दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला गांव के दक्षिणी भाग में आदापुर-लखौरा मेन रोड में हुए बाइक हादसा में एक युवक जख्मी हो गया।घटना गुरुवार की सुबह सात बजे की बताई गई है। प्रत्यक्ष दर्शीयों के अनुसार बाइक सवार ने एक खैपरैल मकान में जोरदार टक्कर मार दी और स्वयं दुर्घटना का शिकार हो गया है। अकाश नाम का यह युवक बैकुण्ठधाम निवासी संजय कुमार का पुत्र है। सूचना मिलते ही परिजन द्वारा गंभीर हालत में उसे मोतिहारी रहमानिया अस्पताल में भर्ती कराया है।सूचना के मुताबिक घायल युवक का उपचार जारी है। ...
रक्सौल में एसटीपी व ईटीपी लगाए जाने के संदर्भ में जल शक्ति मंत्रालय ने लोअर गंगा बेसिन आर्गेनाईजेशन को भेजा रिमाइंडर

रक्सौल में एसटीपी व ईटीपी लगाए जाने के संदर्भ में जल शक्ति मंत्रालय ने लोअर गंगा बेसिन आर्गेनाईजेशन को भेजा रिमाइंडर

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में रक्सौल में एसटीपी और ईटीपी लगाए जाने के संदर्भ में जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, केंद्रीय जल आयोग, नदी संरक्षण निदेशालय के निदेशक अजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा जारी ऑफिस मेमोरेंडम के आलोक में चीफ इंजीनियर, लोअर गंगा बेसिन आर्गेनाईजेशन, पटना का ध्यानाकर्षण कराया है। इसकी जानकारी श्री सिन्हा ने डा. स्वयंभू शलभ को मेल के जरिये दी है। जारी पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2011 में रक्सौल और वीरगंज से नदी के पानी के नमूने का संग्रहण किया और कोलकाता लैब में जांच करायी। इस मामले को नेपाल सरकार के समक्ष रखने की सिफारिश के साथ बोर्ड ने जांच की रिपोर्ट मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स को सौंपी थी। नेपाल के अं...
रामगढ़वा के दशहरा मेला में दुकानदार की करंट लगने से मौत!

रामगढ़वा के दशहरा मेला में दुकानदार की करंट लगने से मौत!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रामगढ़वा रामजानकी मन्दिर परिसर में दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाला मेला में एक दुकानदार की मृत्यु बिजली के करंट लगने से हो गई।इसकी पहचान संजय कुमार पटवा के रूप में हुई है।यह आमोदेई का निवासी है।दशहरा मेला के अवसर पर इसने परचून की दुकान लगाई थी।बुधवार को वह दुकान में बिजली का पंखा चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था।इस क्रम में वह एक नंगे तार के स्पर्श में आकर विद्युत के गम्भीर चपेट में आ गया ।इसके बाद लोगों ने इस ब्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए।इस क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि रामजानकी मंदिर के परिसर में लगे मेला में एक दुकानदार को जेनरेटर की तार से झटका लगने से उनकी मौत हो गई हैं। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम कपिलदेव पटवा के पुत्र संजय पटवा बताई गई हैं जिनका उम्र लगभग 25 व...
नारी शक्ति से छेड़खानी के सवाल पर रक्सौल के नागा रोड में जम कर हुई मारपीट!

नारी शक्ति से छेड़खानी के सवाल पर रक्सौल के नागा रोड में जम कर हुई मारपीट!

रक्सौल आसपास
मौके पर मौजूद नही थी पुलिस टीम,यदि भगदड़ होती तो निश्चय ही घट जाती अनहोनी! रक्सौल।(vor desk )।दुर्गापुजा में रक्सौल शहर में पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए। जगह जगह छेड़खानी की घटना से आक्रोश दिखा।मनचले पूजा पंडालों के इर्द गिर्द जमे फब्तियां कसते-छेड़खानी करते दिखे।श्रद्धालुओ की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई पुलिसिया प्रबंध नही था।किसी तरह नवरात्र तो बीत गया,लेकिन,विजयादशमी यानी मेला के अंतिम दिन शहर के नागा रोड में छेड़खानी को लेकर एनसीसी और एक दूसरे गुट में जमकर मारपीट हुई बताया गया कि काफी देर बाद रक्सौल थाना के एसआई एम आलम पहुँचे।उन्होंने पूछने पर बताया कि गली के संकरा होने से यह स्थिति उतपन्न हुई।किसी पक्ष ने लिखित आवेदन नही किया है।यदि आवेदन मिलता है।तो कानूनी कारवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि रक्सौल शहर के नागा रोड में छेड़खानी को लेकर 10 मिनट के अ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!