Monday, March 9

रक्सौल आसपास

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा ने किया हेल्थ पॉइंट क्लिनिक का उद्घाटन

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा ने किया हेल्थ पॉइंट क्लिनिक का उद्घाटन

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के मुख्य पथ स्थित हेल्थ पॉइंट क्लिनिक का उद्घाटन एक समारोह के जिला मलेरिया पदाधिकारी सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा ने किया।उन्होंने क्लिनिक सञ्चालक व चिकित्सक डॉ0 मुराद आलम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सकों का उद्देश्य केवल मानव सेवा होनी चाहिए।धनोपार्जन की जगह मरीजो के बेहतर इलाज को प्राथमिकता देनी चाहिए।क्योंकि,अगर कोई मरीज भला चंगा हो जाता है।तो वह दिल से दुआ देता है।पैसे से इसकी तुलना नही हो सकती। मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,महम्मद तबरेज,विजय सिंह,अलाउद्दीन,राजन गुप्ता आदि मौजूद थे।बता दे कि यह क्लिनिक पीएचसी गेट के सामने आमोद कुमार के मार्किट में अवस्थित है। ...
गायब महिला की साड़ी व तीनों बेटियों के शव तालाब से बरामद,महिला का सुराग नही,अटकलें तेज!

गायब महिला की साड़ी व तीनों बेटियों के शव तालाब से बरामद,महिला का सुराग नही,अटकलें तेज!

रक्सौल आसपास
-विधायक डॉ0 शमीम ने परिजनों को सांत्वना के साथ सरकारी सहायता का दिया आश्वासन,परिजन रो रो कर बेहाल रक्सौल।( vor desk )। बिहार -नेपाल सीमा के पूर्वी चंपारण में रविवार की सुबह एक दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई।रक्सौल अनुमण्डल के छौड़ादानों के एकडरी गांव में एक ही परिवार की तीन लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।चर्चा है कि एक महिला अपने तीनों बच्चों को लेकर तालाब में कूद गई।जिसमे लड़कियों की मौत हो गई।जबकि, मृतकाओं की मां ललिता देवी (29 )का अब तक अता -पता नही चल सका है। सूचना मिलते हीं छौड़ादानों पुलिस की उपस्थिति में रेस्क्यू टीम ने शव को तालाब में खोजा गया। इस दौरान तीनों लड़कियों के शव को तालाब से बरामद कर लिया गया। जबकि महिला अभी लापता है।बताया गया कि वहां से महिला की साड़ी मिली।लेकिन,महिला का कोई सुराग नही मिल सका। बताया गया कि उक्त महिला अपने तीन बच्चों को लेकर तालाब म...
रेलवे पार्क में एक माह से डेरा डाले विदेशी शक्ल सूरत वाली संदिग्ध महिला बनी पहेली,अटकलें तेज!

रेलवे पार्क में एक माह से डेरा डाले विदेशी शक्ल सूरत वाली संदिग्ध महिला बनी पहेली,अटकलें तेज!

रक्सौल आसपास
रक्सौल रेलवे स्टेशन रहा है आतंकियों की हिट लिस्ट में,बावजूद,रेल प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल रक्सौल।(vor desk )।सीमाई शहर रक्सौल रेलवे स्थित पार्क में एक संदिग्ध महिला को ले कर अटकलों का बाजार गर्म है।वह महिला विक्षिप्त दिखती है।लेकिन,उसके कार्य करने का तरीका व संदिग्ध आचरण से चर्चा का बाजार गर्म है।कुल मिला कर उक्त महिला पहेली बन गई है।रेल प्रशासन मौन साधे हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त महिला करीब एक माह से रेलवे स्टेशन के इर्द गिर्द घूमती रहती है।और रेलवे पार्क में डेरा डाल रखा है।मजे की बात यह है कि वह धड़ल्ले अखबार भी पढ़ती है।यही नही अखबार व पुस्तकें पढ़ने के साथ उसका खान पान भी लजीज व्यंजन से युक्त रहता है। बताया जाता है कि उक्त विक्षिप्त सी भेष भूषा वाली इस महिला का चेहरा भी अश्वेत विदेशी जैसा प्रतीत होता है।संदिग्ध रूप से उसका यहां कैम्प करना और रेलवे स्टेश...
नशा कारोबार के चपेट में रक्सौल:स्वच्छ रक्सौल ने खोला मोर्चा,तो,उत्पाद विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश!

नशा कारोबार के चपेट में रक्सौल:स्वच्छ रक्सौल ने खोला मोर्चा,तो,उत्पाद विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल समेत आस पास के इलाके में अवैध नशीली दवाओं व मादक पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री एवं इस्तेमाल जारी है।इसके विरुद्ध स्वच्छ रक्सौल संस्था ने मोर्चा खोल दिया है।इस बाबत केंद्र व राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं,संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने आमरण अनशन भी किया था।जिसमे यह मुद्दा शामिल था।इसको ले कर प्रशासन द्वारा प्रेषित आवेदन व जन शिकायत पत्र मिलने के बाद राज्य के उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त श्री कृष्ण पासवान ने विभाग के अधिकारियों को छापेमारी व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जिससे नशा कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। नशा के विरुद्द मोर्चा : सीमा क्षेत्र समेत रक्सौल में नशीली दवा समेत मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त व इस्तेमाल धड़ल्ले जारी है।जिसके रोकथाम के लिए स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने केंद्र व र...
केसीटीसी कॉलेज में हिंदी दिवस मना,हिंदी के महत्व पर हुई चर्चा परिचर्चा!

केसीटीसी कॉलेज में हिंदी दिवस मना,हिंदी के महत्व पर हुई चर्चा परिचर्चा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।हिंदी भारत का गौरव है जिसके बिना हिंदुस्तान की कल्पना नहीं की जा सकती। उक्त बातें आज केसीटीसी कॉलेज में आयोजित हिंदी दिवस पर आयोजित एक सादे समारोह में बोलते हुए इग्नू के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कही। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है बल्कि सामाजिक संस्कृति के उन्नति का सूचक भी है। पूरे देश में हिंदी बोली जाती है समझी जाती है और पूरे विश्व में आज हिंदी अकेलापन की स्थिति में नहीं है। समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो0 डॉ0 चंद्रमा सिंह ने किया।प्रो0 सिंह ने कहा कि अंग्रेज के जाने के बाद अंग्रेजी से आज तक हम नहीं उबर पाए।हिंदी के विस्तार में ही सभी भाषाओं का हित है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ0 प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए ।आज भी कुछ लोग अंग्रेजी मानसिकता से त्रस्त हैं, वे हिंदी भाषी को उपेक्षा की दृष्ट...
सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर फूटे पटाखे, मना जश्न!

सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर फूटे पटाखे, मना जश्न!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर खुशी मनाई।पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी।शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर हर्ष मनाते हुए पीएम मोदी,भाजपा अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के पक्ष में नारे लगाए गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि यह चंपारण के लिए गर्व की बात है।डॉ0 जायसवाल एक कार्यकर्ता से आगे बढ़ते हुए इस स्थान को प्राप्त किया है । डॉ0 जायसवाल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और उसका ही फल मिला है ।डॉ0 सिन्हा ने आशा व्यक्त किया है कि डॉ0 जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी का चहुमुखी विकास होगा। केंद्रीय नेतृत्व बधाई का पात्र है।जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह न...
रक्सौल में धूम धाम से मना श्री बलभद्र पूजनोत्सव,शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा!

रक्सौल में धूम धाम से मना श्री बलभद्र पूजनोत्सव,शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk) ।रक्सौल में श्री बलभद्र पूजनोत्सव का धूम धाम से आयोजन हुआ।इस अवसर पर शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा भी निकली।मौके पर अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि भारतीय सभ्यता संस्कृति को मजबूती प्रदान करने की जरूरत है।बड़ो -बुजुर्गों को सम्मान देने की जरूरत है।समाज के दिव्य महापुरुषों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।तभी समाज की प्रगति होगी। शहर के पुरानी पोखरा के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को कलवार कल्याण समिति के तत्वाधान में कुल देवता श्री बलभद्र भगवान की पूजा अर्चना का आयोजन हुआ।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान पूर्वक आचार्य पप्पू मिश्रा ने पूजा सम्पन्न कराया।जबकि,यजमान के रूप में अजय कुमार उर्फ बाबल जी व उनकी धर्मपत्नी किरण देवी पूजा पर थे।जिन्होंने श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना किया।इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा...
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा,करेगी जनसेवा !

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा,करेगी जनसेवा !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह सेवा सप्ताह के जिला संयोजक मनीष दुबे ने बताया कि सितंबर महीने के 14 तारीख से लेकर 21 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा ।जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है और विधानसभा से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है ।विदित हो कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस है। जिसको पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी।एक सप्ताह तक जनसेवा का कार्य करेगी। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरू से ही राजनीतिक कार्य के साथ-साथ सामाजिक कार्य एवं सेवा कार्य के प्रति सक्रियता रही है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री को जनसेवा से मजबूती एवं लोकप्रियता हासिल हुई है। पिछले कार्यकाल में भी जनप्रिय योजनाएं सबसे अधिक लागू हुई। जैसे उज्जवला योजना आवास योजना आदि सैकड़ों योज...
इग्नू में नामांकन की तिथि फिर बढ़ी, केसीटीसी केंद्र पर नामांकन 30 सितम्बर तक!

इग्नू में नामांकन की तिथि फिर बढ़ी, केसीटीसी केंद्र पर नामांकन 30 सितम्बर तक!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।जुलाई सत्र में इग्नू में नामांकन लेने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।इसकी पुष्टि केसीटीसी कॉलेज के इग्नू केंद्र समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने की।उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी ओपन विश्वविद्यालय के निर्णयानुसार बी ए,बी कॉम,ऍम ए, एम कॉम , स्नातकोत्तर डिप्लोमा सहित सभी कोर्सों के लिए एवं उपाधियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन नामांकन की तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। अब ऑनलाइन नामांकन लिया जा सकता है। बता दे कि उक्त नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक ही थी । छात्रों की मांग को देखते हुए नामांकन की तिथि को बढ़ाया गया है ।प्रो0 सिन्हा ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थी जो स्नातक कला, वाणिज्य दूतावास एवं विज्ञान संकाय सहित स्नातकोत्तर डिप्लोमा में नामांकन लेना चाहते हैं उनका नामांकन निशुल्क ऑफलाइन होगा। वे अपने सभी संबंधित कागजातों को लेक...
स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू,केसीटीसी कॉलेज में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़!

स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू,केसीटीसी कॉलेज में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।सीमावर्ती रक्सौल में डॉ0 भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्व विद्यालय मुजफ्फरपुर की एक मात्र अंगीभूत इकाई केसीटीसी कॉलेज में लंबी प्रतीक्षा के बाद स्नातक कला विज्ञान विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं की बहुत बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई है ।कॉलेज गुलजार दिखने लगा। इस बाबत कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 डॉ0 राजीव पांडे ने बताया कि स्नातक कला में 13 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक , विज्ञान में 13- 14 सितंबर को नामांकन होगा एवं वाणिज्य संकाय में 13 सितंबर को नामांकन होगा ।जिन छात्रों ने नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है ,उन्हें नामांकन से संबंधित अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ कालेज में आकर दो फार्मों को भरकर जमा करना है। फार्म नि:शुल्क दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को मनचाहा कालेज में नामांकन लेन...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!