Monday, March 9

रक्सौल आसपास

कॉलेज में नही हो सका एडमिशन,तो,इग्नू में 30 सितम्बर तक है ऑन लाइन व ऑफ लाइन एडमिशन का मौका!

कॉलेज में नही हो सका एडमिशन,तो,इग्नू में 30 सितम्बर तक है ऑन लाइन व ऑफ लाइन एडमिशन का मौका!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।वैसे विद्यार्थियों का नामांकन कॉलेज में किसी कारण नहीं हुआ है या होने वाला है ,वैसे विद्यार्थी इग्नू में नामांकन ले सकते हैं। इग्नू का सत्र बिल्कुल नियमित है, विशिष्ट दर्जे की ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी विद्यार्थी को मिलती है जो उसके प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है । परीक्षा केंद्र भी रक्सौल के सी टी सी कालेज रहने वाला है ।उक्त निर्णय आज कालेज के प्राचार्य प्रो0 राजीव कुमार पांडेय की अध्यक्षता में ली गई ।इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( इग्नू )द्वारा जुलाई 2019 सत्र के लिए केवल स्नातकोत्तर , स्नातक एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों में ऑनलाईन एवं ऑफलाईन नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2019 तक विस्तारित कर दी गई है । उक्त जानकारी के सी टी सी इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जुलाई 2019 सत्र में प्रवे...
बाल पोषण मेला में दी गयी कुपपोषण कि पहचान व  पोषण युक्त आहार की जानकारी

बाल पोषण मेला में दी गयी कुपपोषण कि पहचान व पोषण युक्त आहार की जानकारी

रक्सौल आसपास
रक्सौल ।( vor desk)।रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत अंतर्गत सौनाहा गांव में आई सी डी एस द्वारा बाल पोषण मेला का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित इस मेले में आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा कुपोषण से बचाव के लिए पोषण युक्त भोजन के बारे में बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। इस मौके पर बच्चों के स्वास्थ्य जांच की जानकारी दी गई।ताकि,पता लग सके कि बच्चा कुपोषित है या नहीं।लंबाई व वजन माप के तरीके को भी बताया गया। वहीं आशीष परियोजना के प्रबंधक समीर कुमार दिग्गल ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए कैसे भोजन की जरूरत है। एक स्वस्थ आदमी को एक दिन में कितना कैलोरी और कितना प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाव के लिए पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मेले में कुपोषण से बचाव को लेकर प्रदर...
विधायक डॉ0 शमीम ने साइफन में डूबने से मरे जिकरुल्लाह के परिजनों को प्रदान किया 4 लाख का चेक !

विधायक डॉ0 शमीम ने साइफन में डूबने से मरे जिकरुल्लाह के परिजनों को प्रदान किया 4 लाख का चेक !

रक्सौल आसपास
छौड़ादानों।( vor desk)।छौड़ादानो प्रखंड के खैरवा पंचायत के ग्राम खैरवा में मृतक मो० जिकरुल्लाह के पत्नी अनिशा खातून को नरकटिया विधायक डॉ0 शमीम अहमद के द्वारा 400000 (चार लाख ) का चेक प्रदान किया गया ।इस दौरान सीओ प्रभात कुमार ,सीआई जे सी मलिक, मुखिया पति शब्बीर अहमद, उप मुखिया पति परवेज आलम, रमेश यादव ,नेयाज अहमद, कदीर साहब जलन्धर यादव, राम प्रवेश यादव,आदि लोग मौजूद रहे।बता दे कि विगत माह मृतक जिकरुल्लाह की एक दुर्घटना में साइफन में डूबने से मौत हो गई थी। ...
जनता दल यू के दुबारा जिलाध्यक्ष बने भुवन पटेल,बंटी मिठाई,बजा पटाखा,कार्यकर्ताओं में हर्ष!

जनता दल यू के दुबारा जिलाध्यक्ष बने भुवन पटेल,बंटी मिठाई,बजा पटाखा,कार्यकर्ताओं में हर्ष!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। जनता दल यू के पूर्वी चंपारण इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल को दुबारा आरूढ़ होने का मौका मिला है।इससे जद यू कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। इस खुशी में रक्सौल नगर समेत अनुमण्डल के विभिन्न प्रखंडो में जद यू कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई और रंग गुलाल लगाते हुए मिठाईयां बांटी।इस क्रम में रक्सौल के पोस्ट ऑफिस चौक पर बुधवार की सन्ध्या एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने की।उक्त अवसर पर जदयू के प्रदेश नेतृत्व जनत दल (यू०) का पूर्वी चंपारण जिला का पुनः जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल जी को बनाए जाने पर हर्ष जताया गया। जदयू कार्यकताओं का उत्साह साफ दिखा।इस अवसर पर मिठाई खिला कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया व पटाखा बजा कर खुशी मनाई गई। सभी कार्यकताओं के माध्यम से एक स्वर में बिह...
छौड़ादानों का एकडरी कन्या उच्च विद्यालय बदहाल,कभी भी हो सकता है दर्दनाक हादसा!

छौड़ादानों का एकडरी कन्या उच्च विद्यालय बदहाल,कभी भी हो सकता है दर्दनाक हादसा!

रक्सौल आसपास
-अस्सी के दशक में बने प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस्कूल विधायक ने किया निरक्षण, विधानसभा में उठाया जायेगा मामला! छौड़ादानो।(vor desk )।देश मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लग रहा है।सरकार इस अभियान को बढ़ावा दे रही है।जबकि,इसकी हकीकत कोसों दूर दिखती है।शायद यही कारण है कि सीमावर्ती क्षेत्र की बच्चियों के शिक्षा दीक्षा के लिये चार दशक पहले बना प्रखंड का एकमात्र प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय सरकारी उदासीनता की शिकार है। इस बाबत स्थानीय लोगों ने बुधवार को हाई स्कूल में स्मार्ट कार्ड क्लास का उद्घाटन कर लौट रहे विधायक डॉक्टर शमीम अहमद को उपेक्षा की स्थिति से अवगत कराया।इसके बाद विधायक ने अपने वाहन से उतर कर खुद स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी ने विधायक को बताया कि,छत का प्लास्टर गिर रहा है। काफी भयावह स्थिति है। पढ़ने पढ़ाने में काफी ड...
विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने किया छौड़ादानों हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने किया छौड़ादानों हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

रक्सौल आसपास
छौड़ादानो।(vor desk )।छौड़ादानों स्थित श्री हेमराज दास हाई स्कूल में बुधवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन स्थानीय विधायक डॉक्टर शमीम अहमद ने किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख राम एकबाल प्रसाद यादव,बीडीओ पुष्पलता,सीओ प्रभात कुमार,राजद के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव,सरपंच मोहम्मद हाशिम,धनेश्वर दुबे,सुनील कुमार,शिवपूजन सिन्हा, मोहम्मद कमरुल होदा,मोहम्मद इमरान,अश्विनी कुमार बीरेंद्र कुमार यादव,अजय कुमार,पूर्व मुखिया प्रमोद राय,जाकिर अंसारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान अपने सम्बोधन में विधायक डॉ0 शमीम ने बच्चों से कहा कि नियमित रूप से वर्ग आकर शिक्षा ग्रहण करें,क्योंकि, शिक्षा से ही प्रगति होती है।शिक्षकों को भी अपने दायित्व का निर्वहन जिम्मेवारी पूर्वक करना चाहिए।उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण के बजाय छात्र दूसरे दिशा में भटक जा रहे हैं। शिक्षा का स्तर बढ...
डोर टू डोर जा कर करें मतदाता सत्यापन कार्य,नही छुटे कोई मतदाता:एसडीओ अमित

डोर टू डोर जा कर करें मतदाता सत्यापन कार्य,नही छुटे कोई मतदाता:एसडीओ अमित

रक्सौल आसपास
15 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम,बीएलओ एप की जगह मैन्युअल सत्यापन का निर्देश रक्सौल (vor desk)। पिछले 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रीय स्तर पर जारी मतदाता सत्यापन कार्य सह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनायें।इसके लिए डोर टू डोर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें। ताकि कोई भी मतदाता सत्यापन कार्य से वंचित नहीं रह पाए। यह बातें अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर आयोजित 10 रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के रक्सौल प्रखंड के बी एल ओ की बैठक में उन्हें निर्देश देते हुए कहीं। इस बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से घर घर पहुच कर सम्पर्क करें। पहचान पत्र प्राप्त करने के साथ नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम की त्रुटि में सुधार ...
केक काट कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वां जन्मदिवस,भाजपा नेताओं द्वारा किया गया वृक्षारोपण!

केक काट कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वां जन्मदिवस,भाजपा नेताओं द्वारा किया गया वृक्षारोपण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk ) प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस रक्सौल में धूम धाम से मनाया गया। भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई द्वारा स्थानीय हजारीमल हाई स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण हुआ हुआ। यह कार्यक्रम भाजपा द्वारा पूरे देश में पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विगत एक हफ्ता से "सेवा सप्ताह" के रूप में मनाया जा रहा था। इस कार्यक्रम के दौरान पुजारी गौरीशंकर पांडेय से मंत्रोच्चारण करवा कर प्रधानमंत्री के लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई एवं आपस में मिठाई खिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके यशवर्धन का उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जीवन शैली एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज उनके कार्यकाल में देश में नई अंगड़ाई ले रहा है, आशा एवं उ...
रक्सौल में धूम धाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव, शहर में कई कार्यक्रम हुए आयोजित

रक्सौल में धूम धाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव, शहर में कई कार्यक्रम हुए आयोजित

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल में विश्वकर्मा पूजा धूम धाम से मनाया गया। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव संपन्न हुआ।इस मौके पर कई जगह कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस अवसर पर शहर के दूरसंचार केन्द्र, विद्युत कार्यालय, इंडियन ऑयल डिपो,शिवम फ्लावर मिल,कौड़ीहार चौक स्थित सेलर मशीन कारखानों, रेलवे कैरेज व वैगन सहित विभिन्न गैरेजों तथा लेथ कारखानों में प्रतिमा स्थापित कर भक्तिभाव के साथ पूजा की गई। शहर से सटे औद्योगिक नगरी शीतलपुर के सेलर निर्माण कारखानों में धूमधाम से पूजा की गई। वहीं इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं सीमा से सटे वीरगंज नेपाल में रविवार को धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा की गई।इसी तरह रक्सौल अनुमण्डल के रामगढ़वा,छौड़ादानों, आदापुर प्रखंड के विभिन्न चिरान मिलों, मशीनरी दुकानों व लघु कल-कार...
एसएसबी ने रामगढ़वा के चम्पापुर में 1850 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को दबोचा!

एसएसबी ने रामगढ़वा के चम्पापुर में 1850 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को दबोचा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत अंतर्गत बंगरी चौक के समीप मंगलवार को एक तस्कर को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।तस्कर के पास से 1850 ग्राम चरस बरामद हुआ हैं। बेलदरवा एसएसबी ने उक्त चरस रामगढ़वा थाना को सुपुर्द कर दिया। वही रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आदापुर बेलदरवा एसएसबी अमरेंद्र कुमार साह के नेतृत्व में 1850 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर व्यक्ति को रामगढ़वा थाना को सुपुर्द किया है। जिसकी पहचान पलनवा थाना क्षेत्र के पखनहिया पंचायत के पखनहिया गाँव के निवासी धनीलाल साह के 24 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!