Tuesday, March 10

रक्सौल आसपास

भाजपा के आदापुर मण्डल अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने दिया नामांकन!

भाजपा के आदापुर मण्डल अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने दिया नामांकन!

रक्सौल आसपास
आदापुर।( vor desk )।सोमवार को आदापुर मण्डल के अध्यक्ष पद के चुनाव को ले कर आदापुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। उक्त बैठक विधायक डाँ0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई।जिसमें मंडल चुनाव प्रभारी वरूण सिंह, प्रवेक्षक गणेश प्र0 यादव उपस्थित रहे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में मंडल अध्यक्ष पद के लिए पाँच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमे नितेश पटेल, सुभाष चन्द्र सिंह,गोविन्द सर्राफ, राजेश प्रसाद ,अनिल चौधरी ने अपना अपना नामांकन पर्चा भरा।जिसे चुनाव प्रभारी वरूण सिंह ने स्वीकृत कर अगले आदेश के लिए जिला कमिटी को सौंप दिया।इधर,इस बात की चर्चा तेज रही कि उक्त नामांकन लेने के बाद चुनाव होगा।या मनोयन।फिलवक्त,इस कवायद को सांगठनिक जिला रक्सौल कमिटी के चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।जो इस सांगठनिक जिला क्षेत्र अंतर्गत सभी मंडल के चुनाव के बा...
सरिसवा नदी के प्रदूषण मुक्ति व रक्षा के लिए महा दीप प्रज्वल्लन व प्रार्थना सभा आयोजित!

सरिसवा नदी के प्रदूषण मुक्ति व रक्षा के लिए महा दीप प्रज्वल्लन व प्रार्थना सभा आयोजित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।कभी जीवनदायिनी रही सरिसवा नदी के प्रदूषण मुक्ति व रक्षा हेतु रक्सौल के नागा मठ पर महा दीप प्रज्वलन,प्रार्थना सभा एवं संकल्प का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें नदी की रक्षा के नाम पर 551 दीपों की माला तैयार की गई। सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, पत्रकार एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए ।महा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर किरण बाला, इंजीनियर सुरभि सुमन ,शैल देवी, रागनी देवी ,रेखा श्रीवास्तव, मंजू देवी ,अनुरागनी देवी, सरिता श्रीवास्तव आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर आंदोलन के अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि बहुत ही दुखद स्थिति है कि प्रदूषण लगातार बढ़ने के कारण भूजल प्रभावित हो गया है। हमने नदी का इस्तेमाल बंद तो कर दिया पर अब भूजल में जहरीले अवयव के जाने ...
डबल इंजन की सरकार को जनता ने नकारा,2020 में हो जाएगा पता साफ : रामबाबू यादव

डबल इंजन की सरकार को जनता ने नकारा,2020 में हो जाएगा पता साफ : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में हुए उप चुनाव से एनडीए को सबक लेने की जरूरत है। राज्य में हुए इस उप चुनाव में इस बार ज्यादा अंतर से हराकर जनता ने साबित कर दिया कि अब हिटलर शाही नही चलेगी ।किसी तरह एनडीए दो सीट बचा सकी है।उक्त बातें कांग्रेस नेता व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने गुरुवार को कही।उन्होंने कहा कि अब खाली हवाबाजी नहीं चलेगी। जुमला बाजी नहीं चलेगी।उन्होंने कहा कि जनता अब झांसे में नही आने वाली।आम जनता को जमीनी स्तर पर विकास चाहिये ।उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार फेल है। हिटलरशाही बढ़ती जा रही है। इनके राज में आम लोग अफसरशाही,भ्र्ष्टाचार,घूसखोरी,आतंक,बलात्कार से त्रस्त हैं।श्री यादव ने कहा कि जनता उब चुकी है।किसानों की समस्या कोई सुनने वाला नही है ।साधारण लोग से ले कर आम व्यापारी तक एक दम बर्बाद हो गए हैं।जनता ने इन्हें नकारने का संकेत दे दिया है।यह चुनाव स...
रेल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी ने किया रेल स्टेशन व आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण

रेल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी ने किया रेल स्टेशन व आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण

रक्सौल आसपास
दीपावली व छठ पर्व को ले कर सुरक्षा सम्मेलन में दिए कई निर्देश,छठ घाटों पर रहेगी निगरानी रक्सौल।(vor desk )।समस्तीपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी ने गुरुवार को रक्सौल रेल सुरक्षा बल पोस्ट व स्टेशन का निरीक्षण किया। दीपावली व छठ पर्व को ले कर स्टेशन व यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस दौरान श्री त्रिपाठी ने सुरक्षाकर्मियों को आतंकी गतिविधि व हादसों से निपटने के लिए कई टिप्स दिए।साथ ही रेल सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि दीपावली व छठ पर्व मेंं बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशो से यात्री अपने घर आने जाने के लिए रेल यात्रा करते हैं।इस मौके पर नशाखुरानी गिरोह द्वारा इन्हें नशा का शिकार बनाकर लूटपाट करने की घटनाएं सामने आती है।ऐसी घटनाओं को हर हाल में रोकने के लिए आरपीएफ को मुस्तैद रहना है।उन्होंने सम्मेलन में कहा कि ...
रक्सौल के एसएभी स्कूल में “अंतर चित्रकला प्रतियोगिता”का हुआ आयोजन,प्रतिभागी पुरस्कृत

रक्सौल के एसएभी स्कूल में “अंतर चित्रकला प्रतियोगिता”का हुआ आयोजन,प्रतिभागी पुरस्कृत

रक्सौल आसपास
प्रथम प्राइज पाने वाली शाइस्ता की पेंटिंग ने किया भावुक,पेटिंग देख लोगो के आंखों में आँसू रक्सौल।(vor desk)। शहर के एसएभी स्कूल में वर्ग नर्सरी से दशम वर्ग के बच्चों के बीच "अंतर चित्रकला प्रतियोगिता"का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने स्वविवेक से अपने अपने कला-कौशल का चित्रण के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके उपरांत निर्णायक मंडल तथा मुख्य अतिथियों में शामिल लायंस क्लब अॉफ रक्सौल के अध्यक्ष लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार एवं सचिव सह डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ज्वांइट पिआरओ शम्भु प्रसाद चौरसिया के द्वारा सर्वश्रेष्ठ चित्रण करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।जिसमे प्रथम पुरस्कार शाइस्ता कौशर वर्ग 8 ए को व दूसरा पुरस्कार श्रुति चौहान वर्ग 9ए और तीसरा पुरस्कार अभिनन्दन कुमार वर्ग 9 ए को प्रदान किया गया। प्रथम पुरस्कार पाने वाली शाइस्ता कौशर की पेटिंग ने बच्चो और शिक्षक सहित...
रक्सौल पीएचसी से परिवार नियोजन जागरूकता रथ रवाना,डॉ एसके सिंह ने दिखाई हरी झंडी!

रक्सौल पीएचसी से परिवार नियोजन जागरूकता रथ रवाना,डॉ एसके सिंह ने दिखाई हरी झंडी!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।परिवार नियोजन अभियान के तहत रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ0 सुशील कुमार सिंह ने परिवार नियोजन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान बताया गया कि इस रथ के जरिये अगले 6 दिनों तक पंचायत के हर एक दलित एवम महादलित गांव में परिवार नियोजन के फायदों व जागरूकता को ले कर प्रचार प्रसार होगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रवासी पुरुषों को जागरूक करने पर केंद्रित है।जो कि दीवाली- छठ पर्व के अवसर पर घर आ रहे हैं। इस अभियान में परिवार नियोजन के बारे में प्रचार प्रसार के साथ परिवार नियोजन साधन के बारे में जानकारी दी जाएगी। मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सतीश कुमार शाही, केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक प्रियरंजन कुमार ,आशा मैनेजर राजकेश्वर यादव रीता कुमारी शोभा कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ...
नवपदस्थापित प्राचार्य  डा.जयनारायण प्रसाद का स्वागत, पूर्व प्राचार्य डा.राजीव पांडे की  विदाई!

नवपदस्थापित प्राचार्य डा.जयनारायण प्रसाद का स्वागत, पूर्व प्राचार्य डा.राजीव पांडे की विदाई!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय के नवपदस्थापित प्राचार्य डॉ.जयनारायण प्रसाद को पूर्व छात्र नेता व बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो.अखिलेश दयाल के नेतृत्व में माला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया ।प्रदेश महासचिव ने कहा कि पूर्व के 2011 से जून 2017 का कार्यकाल डा.प्रसाद का सराहनीय रहा था ।इनके अथक प्रयासों के कारण ही इस सीमाई क्षेत्र में इन्दिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू)स्थापित हुआ। साथ ही साथ परीक्षा केन्द्र भी स्थापित हुआ।जो मिल का पत्थर साबित हुआ । प्राचार्य रूप में पदस्थापित होने से सीमाई क्षेत्र रक्सौल में खुशी है । इसी क्रम में एनएसयूआई के द्वारा स्थानीय महाविद्यालय में स्नातक के सीटो में बढोतरी के साथ संगीत, गृहविज्ञान,भूगोल,समाजशास्त्र के अध्ययन अध्यापन तथा स्नातकोत्तर एवं बीएड की पढ़...
भारती पब्लिक स्कूल में रंगोली समेत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन,प्रतिभागी हुए पुरस्कृत!

भारती पब्लिक स्कूल में रंगोली समेत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन,प्रतिभागी हुए पुरस्कृत!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के भारती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दीपावली के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता ,हिंदी व अंग्रेजी सुलेख व आवेदन लिखो -कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमे सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधालय के सलाहकार समिति के संरक्षक डा. अनिल कुमार सिन्हा,डा0 एस.एन. तिवारी, शिक्षासेवी अजय मस्करा,सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता,निदेशक प्रो0 मनिष दूबे ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विधालय के निदेशक प्रो. मनिष दूबे, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार दूबे, आमोद कुमार श्रीवास्तव एवं अजय कुमार सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया वहीं, विभिन्न प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत भी किया। साथ ही सा...
दीपावली के अवसर पर संत माइकल इंग्लिश स्कूल में स्पीच व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

दीपावली के अवसर पर संत माइकल इंग्लिश स्कूल में स्पीच व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। दीपावली के अवसर पर संत माइकल इंग्लिश स्कूल में स्पीच व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं ने दीपावली के अवसर पर पटाखा नहीं जलाने व पटाखा से होने वाले नुकसान पर प्रतियोगिता केन्द्रीत रखा. स्पीच प्रतियोगिता में कक्षा पांच के छात्र हिमांशू कुमार को प्रथम स्थान मिला. जबकि दूसरे स्थान पर फरहान व तीसरे स्थान पर मो. सज्जाद को प्राप्त हुआ. वहीं छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से पेड़ और बेटी बचाने का संदेश दिया. रंगोली प्रतियोगिता के संयोजक शिक्षिका पूजा झा ने बताया कि प्रतियोगिता में चार हाउस भाग लिया था. जिसमें ब्लू हाउस को प्रथम स्थान, येलो हाउस को दूसरा स्थान, ग्रीन हाउस को तीसरा तथा रेड हाउस चौथे स्थान पर रहा. उन्होने बताया कि ग्रीन हाउस अपने रंगोली में बेटी बचाओ का संदेश दिया है तो रेड हाउस ने पेड़ बचाने का संदेश दिया है. जिसमें मुख्य रूप ...
एसएसबी की 47वीं बटालियन ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस!

एसएसबी की 47वीं बटालियन ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।शहीदों की याद में एसएसबी की 47वीं वाहिनी पनटोका ने पुलिस स्मृति दिवस मनाया।एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा द्वारा शहीदों की सैन्य सम्मान के साथ रक्सौल के पनटोका स्थित बटालियन मुख्यालय परिसर में स्थित पुलिस स्मृति चिन्ह पर सलामी दी गई। इस अवसर बटालियन की ओर से श्रद्धांजली देते हुए कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने कहा कि किसी भी देश के लिए पुलिस एक अहम ताकत है।जो कि देश की हर जगह रक्षा करती है। हमारे पुलिस बल दिन रात लोगों की रक्षा करती है।उनके योगदान व बलिदान को भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर ,1959 आजाद भारत के इतिहास का वह दिन है, जब लद्दाख की सीमा पर तैनात तीसरी बटालियन की एक टुकड़ी' हॉट स्प्रिंग ' में तैनात थी।चीन की सेना ने धोखा से इस टुकड़ी के 21 जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया था जिनमें से 10 पुलिस कर्मी देश की हिफाजत के लिए अपने प्राणों की आ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!