सिरिसिया नदी को प्रदूषित करने वाले फैक्ट्री संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी!
-सिरिसिया नदी प्रदूषण बीरगंज व रक्सौल के लिए है जन मुद्दा,मामले पर बीरगंज प्रशासन गम्भीर
बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के बीरगंज प्रशासन व महानगर पालिका सिरिसिया नदी को प्रदूषणमुक्त करने के लिए कमर कस चुकी है।सिरिसिया नदी या किसी अन्य नदी व तालाब को प्रदूषित करने वाले उद्योग-कल कारखाना को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है।और जो भी दोषी पाए जाएंगे।उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यह चेतावनी बीरगंज समेत पर्सा जिला के विभिन्न उधमियों के साथ हुई बैठक में बीरगंज प्रशासन द्वारा जारी की गई।बुधवार को बीरगंज उधोग वाणिज्य संघ के कार्यकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उधोग प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बीरगंज महानगरपालिका के नगर प्रमुख विजय कुमार सरावगी व पर्सा जिला के प्रमुख जिल्ला अधिकारी नारायण प्रसाद भट्टराई ने कहा कि यहां के उद्यमी-फैक्ट्री संचालक अपना रवैया सुधार लें।फैक्ट्...









