धारदार हथियार से काट कर युवक की जघन्य हत्या,हरपुर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!
रक्सौल।( vor desk )।अनुमण्डल के हरपुर थाना क्षेत्र के घोड़ासहन गांव में एक युवक की धारदार हथियार व कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी है। हत्यारों ने मृतक के शव को घर से बाहर स्थानीय हरेंद्र पांडेय के धान के खेत में फेंक दिया है।ग्रामीणों के मुताबिक,उक्त घटना रविवार की रात घटित हुई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन पत्र में खुलासा किया है कि उसके पति मोतीलाल कुशवाहा(26 वर्ष) की हत्या उनके भाई राम उद्देश्य कुशवाहा सहित अन्य भाइयों व परिजनों ने कर की है। हत्या का कारण नेपाली कारोबार में लेन-देन में गड़बड़ी को बताया जा रहा है।चर्चा है कि मृतक का एक भाई राम उद्देश्य कुशवाहा अपराधी प्रवृत्ति का है, ज...









