सिटी मेगा मार्ट’ का रक्सौल में दस्तक,ग्राहकों के लिए बम्पर स्किम के साथ उद्घाटन 7 दिसम्बर को
रक्सौल।( vor desk )।'सिटी मेगा मार्ट 'अपनी अगली शाखा का भव्य शुभारंभ 7 दिसंबर को शहर के मेन रोड में करने जा रही है।
उक्त आशय की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।कंपनी के निदेशक मण्डल ने बताया कि शाखा का उद्घाटन एसएसबी 47 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा करेंगे।इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
बताया गया कि कंपनी उद्घाटन के अवसर पर अपने ग्राहकों को हर खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार दे रही है तथा लकी ड्रा के माध्यम से बंपर प्राइस में बाइक एलईडी टीवी वाशिंग मशीन भी अपने ग्राहकों को दे रही है।
रक्सौल में अपनी इस शाखा में कंपनी किराना बाजार भी ला रही है जिसमें ग्राहकों को मार्केट से कम दामों में खाने का सामान भी सिटी मेगा मार्ट उपलब्ध कराएगी।
सिटी मेगा मार्ट भारत की तेजी से बढ़ने वाली रिटेल फैशन स्टोर की श्रृंखला है। जिसमें क्रमशः रुद्रपुर दिल्ली, दरभंगा ,वाराणसी, मऊ, घोसी, मै...









