Wednesday, March 11

रक्सौल आसपास

अम्बेडकर ज्ञान मंच द्वारा बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर  का 64वां महापरिनिर्वाण दिवस मना !

अम्बेडकर ज्ञान मंच द्वारा बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर का 64वां महापरिनिर्वाण दिवस मना !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के तत्वावधान में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 64 वां महापरिनिर्वाण दिवस मंच के अध्यक्ष मथुरा राम की अध्यक्षता में मनाया गया।इस कार्यक्रम के अवसर पर शहर के अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्जन करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।मंच के संस्थापक मुनेश राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों व शिक्षा को अपनाकर ही सामाजिक उत्थान किया जा सकता है।उन्होंने रक्सौल के बुद्धिजीवियों,समाजसेवियों,राजनेताओं से अपील करते हुए कहा कि इस शहर में संविधान निर्माता की प्रतिमा क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ है,जिसके उन्नयन व उत्थान के लिए आगे आना होगा।कभी यहां उन्नत अम्बेडकर पुस्तकालय हुआ करता था जिसे नालन्दा विश्वविद्यालय की तरह मिटा दिया गया।अब म...
सिटी मेगा मार्ट’ का रक्सौल में दस्तक,ग्राहकों के लिए बम्पर स्किम के साथ उद्घाटन 7 दिसम्बर को

सिटी मेगा मार्ट’ का रक्सौल में दस्तक,ग्राहकों के लिए बम्पर स्किम के साथ उद्घाटन 7 दिसम्बर को

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।'सिटी मेगा मार्ट 'अपनी अगली शाखा का भव्य शुभारंभ 7 दिसंबर को शहर के मेन रोड में करने जा रही है। उक्त आशय की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।कंपनी के निदेशक मण्डल ने बताया कि शाखा का उद्घाटन एसएसबी 47 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा करेंगे।इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया गया कि कंपनी उद्घाटन के अवसर पर अपने ग्राहकों को हर खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार दे रही है तथा लकी ड्रा के माध्यम से बंपर प्राइस में बाइक एलईडी टीवी वाशिंग मशीन भी अपने ग्राहकों को दे रही है। रक्सौल में अपनी इस शाखा में कंपनी किराना बाजार भी ला रही है जिसमें ग्राहकों को मार्केट से कम दामों में खाने का सामान भी सिटी मेगा मार्ट उपलब्ध कराएगी। सिटी मेगा मार्ट भारत की तेजी से बढ़ने वाली रिटेल फैशन स्टोर की श्रृंखला है। जिसमें क्रमशः रुद्रपुर दिल्ली, दरभंगा ,वाराणसी, मऊ, घोसी, मै...
दंडाधिकारी की उपस्थिति में रेल पुलिस द्वारा बरामद 182 बोतल शराब का विनष्टीकरण!

दंडाधिकारी की उपस्थिति में रेल पुलिस द्वारा बरामद 182 बोतल शराब का विनष्टीकरण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल रेलवे स्थित राजकीय रेल पुलिस द्वारा बरामद किए गए कुल 182 बोतल देशी नेपाली शराब का विनष्टीकरण किया गया।रेल पुलिस ने बताया कि उक्त शराब नेपाल से तस्करी कर लाने के बाद ट्रेन से ले जाने के प्रयास के क्रम में बरामद हुआ था।इन्हें कांड संख्या 45 /19,46/19 व 48/19 के तहत बरामद किया गया था।जिसे रक्सौल अनुमण्डल के कार्यपालक दंडाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह की उपस्थिति में विनष्टीकरण किया गया।सभी शराब की बोतल 300 एम एल की थी। ...
बिहार के कला संस्कृति व युवा मंत्री प्रमोद कुमार ने किया नेपाल के गढ़ी माई मन्दिर में पूजा अर्चना!

बिहार के कला संस्कृति व युवा मंत्री प्रमोद कुमार ने किया नेपाल के गढ़ी माई मन्दिर में पूजा अर्चना!

रक्सौल आसपास
बरियारपुर।(नेपाल )।भारत सांस्कृतिक राष्ट्र है,सांस्कृतिक राष्ट्र के प्रतीक के रूप में यह गढ़ी माई नेपाल में आस्था का स्थान है। एशिया का यह सबसे बड़ा मेला है। जहां तक बली प्रथा की बात है तो हमारे संस्कृति में हिंसा का कोई स्थान नही है।उक्त बातें बिहार के कला संस्कृति व युवा मंत्रालय के मंत्री प्रमोद कुमार ने सोमवार को नेपाल के बारा जिला के बरियापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेला के क्रम में मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद कही। उन्होंने कहा कि -'हमलोग महात्मा गांधी की 150 वी जयंती मना रहे हैं।महात्मा गांधी ने अहिंसक आंदोलन से भारत को आजाद कराया ।इसलिए हिंसा का कोई स्थान नही है। आस्था है तो इसके लिए बहुत तरीका है। उस तरीका से आस्था रखते हुए नमन करें,पूजा अर्चना करें।कोई धर्म हिंसा का सबक नही सिखाता है ।हमलोग हिंसा के विरोधी है । उन्होंने कहा कि नेपाल -भारत का बेटी रोटी का सम्बंध है...
दिसम्बर से शुरू होगा अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण,सीएम कर सकते हैं शिलान्यास:डॉ अनिल

दिसम्बर से शुरू होगा अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण,सीएम कर सकते हैं शिलान्यास:डॉ अनिल

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण 15 दिसम्बर से शुरू होगा।रक्सौल में बनने वाले इस 100 बेड के अनुमंडलीय अस्पताल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर सकते हैं।इसकी जानकारी देते हुए पूर्वी के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि 100 बेड के इस अनुमंडलीय अस्पताल निर्माण के लिए पटना के कंस्ट्रक्शन कंपनी रामा एंड संस् को अधिकृत किया गया है।पहले चरण में 50 बेड के अस्पताल भवन का निर्माण होना है।जिसे 18 माह में पूरा किया जाना है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के लिए चम्पारण आने वाले हैं।इसी क्रम में इस अस्पताल के रिमोट द्वारा शिलान्यास की संभावना है।इसके लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है।उन्होंने बताया कि स्वीकृति का इतंजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल निर्माण से सीमावर्ती रक्सौल में स्वास्थ्...
एसडीओ अमित कुमार ने किया लिटिल फ्लॉवर एसोसिएशन के राही आई केयर सेंटर का उद्घाटन!

एसडीओ अमित कुमार ने किया लिटिल फ्लॉवर एसोसिएशन के राही आई केयर सेंटर का उद्घाटन!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। लिटिल फ्लावर लेप्रोसी वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा संचालित 'राही आई केयर सेंटर' का उद्घाटन सोमवार को एक समारोह के बीच अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार ने फीता काट कर किया।उन्होंने कहा कि आंख है तो जहान है।इसकी केयर जरूरी है।क्योंकि आजकल कम उम्र में दृष्टि दोष व आंख के रोग की समस्या आ रही है।एंड्रॉयड फोन से भी दृष्टि दोष कम उम्र में ही हो जा रही है।उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से उन वाहन चालकों व कामगारों को फायदा होगा,जो दिन रात सेवा देते हैं,लेकिन,गरीबी व अपनी चिंता नही कर पाते। इस बाबत एसोसिएशन की संचालिका कविता भटराई व अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि उक्त आई केयर सेंटर प्रोजेक्ट दिल्ली के साइट सेभर व साउथ के चोला मंडलम के सहयोग से शुरू हुआ है।जो आईसीपी क्षेत्र स्थित गीता भवन में संचालित है।उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत रक्सौल बॉर्डर व इटिग्रेटेड चेक पो...
‘मिसेज बिहार’ नन्दिनी गुप्ता का रक्सौल पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत,कहा-रियली बहुत खुश हूं!

‘मिसेज बिहार’ नन्दिनी गुप्ता का रक्सौल पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत,कहा-रियली बहुत खुश हूं!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। मिसेज बिहार स्टेट अवार्ड व मोस्ट पॉपुलर च्वाइस अवार्ड पा कर बिहार की शान बनी नन्दिनी गुप्ता का रक्सौल पहुचने पर भव्य स्वागत हुआ। वे दिल्ली से मंगलवार की शाम सत्याग्रह एक्सप्रेस से रक्सौल स्टेशन पहुँची।जहाँ उनका ढोल मंजीरा के बीच फूल माला पहना कर किया गया।उन्हें बधाई देने वालो का तांता लग गया। स्वागत करने वालो में इंडो नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,भाजपा नेत्री पूर्णिमा भारती,कपड़ा बैंक की निदेशका ज्योति राज गुप्ता,सचिव कमलेश कुमार समेत अनुजा अग्रवाल,पूजा पांडे,लक्ष्मी धारिवाल,बबिता शर्मा,रजनी गुप्ता,अन्नू आदि शामिल थे।कपड़ा बैंक की निदेशका ज्योति राज ने दोशाला ओढाने के साथ शॉल दे कर सम्मानित किया। बता दे कि,दिल्ली में 30 नवम्बर को आयोजित मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2019 के तहत मिसेज इंडिया कांटेस्ट के तहत नन्दिनी ने मिसेज स्टेट बिहार ...
श्री राम-जानकी के लौटते बारात का रक्सौल बॉर्डर पर भव्य स्वागत,जय श्री के नारे से गुंजा वातावरण!

श्री राम-जानकी के लौटते बारात का रक्सौल बॉर्डर पर भव्य स्वागत,जय श्री के नारे से गुंजा वातावरण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।'सुर प्रसून बरषहिं हरषि करहिं अपछरा गान। चले अवधपति अवधपुर मुदित बजाइ निसान!' जैसे श्लोक व मंगल गान के बीच जनकपुर से अयोध्या के लिए लौटती बारात नेपाल के बीरगंज से रक्सौल सीमा में प्रवेश किया।चारो ओर जय श्री राम का नारा गूंज उठा।श्रद्धालुओं व हिन्दुत्वादियो में इस बात की खुशी देखी गई कि पांच वर्षों पर आई इस बारात के लौटने के बाद अब अयोध्या में राम मंदिर बनेगा।अब राम जानकी टेंट में नही रहेंगे ।यह बारात भारत-नेपाल के त्रतायुगीन रिश्ते को जीवंतता दे रही थी।इसलिए बॉर्डर पर नेपाल व भारत के दोनों ओर के उपस्थित जनसमुदाय जय सिया राम का नारा भी बुलंद कर रहे थे। भव्य स्वागत:राम जानकी रथ का सीमापार बीरगंज समेत सीमावर्ती रक्सौल शहर में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ।फूल वर्षाए गए।मंगलगान हुए।पूजन अर्चन व आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की होड़ लग गई।नेपाल के बीरगंज से विदाई क...
रामगढ़वा के अधकपरिया में सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ!

रामगढ़वा के अधकपरिया में सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण का उद्घाटन रामगढ़वा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या - 128 पर मंगलवार को ग्राम पंचायत राज अधकपरिया के मुखिया नाजिर आलम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तजम्मुल हुसैन पासा, नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रहस्त कुमार, द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित किया जायेगा। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'सुरक्षा चक्र टूटे ना, एक भी बच्चा छूटे ना' है। जानकारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 128, 129, 135, 131, 127, 130 पर टीकाकरण का सत्र आयोजित किया गया है। मौके पर सुशान्त कुमार, गौतम पांडेय, मोहम्मद ज्यायुल हक, यूनिसेफ के रवि कुमार, रजि मोहम्मद, ए. एन. एम. रागनी कुमारी, मृदुला कुमारी, आशा फैसिलेटर ललिता देवी, आंगनबाड़ी सेविका महत...
सादगी व मेघा के प्रतीक थे प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्र0,उनके आदर्श अनुकरणीय:प्रो0 अनिल

सादगी व मेघा के प्रतीक थे प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्र0,उनके आदर्श अनुकरणीय:प्रो0 अनिल

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।सादगी एवं मेघा के प्रतीक थे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद। डॉ प्रसाद ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में मुख्य भूमिका अदा की और देश के प्रथम राष्ट्रपति बने जो आज भी देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उक्त बातें आज रेलवे मिडिल स्कूल परिसर में आयोजित देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संबोधित करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पर्यावरणविद प्रो0 डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कही। प्रोफ़ेसर सिन्हा ने कहा कि उनकी जीवनी से वर्तमान पीढ़ी को सीख लेने की आवश्यकता है। उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए संभावना के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे। जिनके अंदर भारतीयता ,सादगी एवं ईमानदारी कूट-कूट कर भरी हुई थी ।भाजपा के जिला प्रवक्ता सह भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!