Wednesday, March 11

रक्सौल आसपास

स्वच्छता ही सेवा के नारे के साथ रक्सौल आईसीपी में आयोजित हुआ स्वच्छता दिवस!

स्वच्छता ही सेवा के नारे के साथ रक्सौल आईसीपी में आयोजित हुआ स्वच्छता दिवस!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। "स्वच्छता ही सेवा है!" के मूलमंत्र के साथ भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल स्थित देश के दूसरे सबसे बड़े इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के प्रांगण में स्वच्छता पखवाडा मनाया गया।इसी क्रम में रविवार को स्वच्छता दिवस आयोजित हुआ। इस मौके पर पोस्ट के कार्यवाहक प्रबन्धक विशाल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कस्टम,क्वेरेण्टाइन , आईसीपी समेत विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी व कर्मियों ने खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया।साथ ही प्रेरित किया कि सफाई को जीवन का अंग बनाना चाहिए,क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है।स्वच्छ रह कर ही निरोग रहा जा सकता है।बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है।मौके पर भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के कार्यवाहक प्रबंधक विशाल कुमार मिश्रा, कस्टम सुप्रिडेंट बी0 के0 मिश्रा, प्लांट क्वॉरेंटाइन शिवकुमार, बालमोरी के पियूष व एसएसबी सुरक्षा अधिकारी अभिरंजन कुमार आदि उपस...
भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष बने वरूण सिंह!

भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष बने वरूण सिंह!

रक्सौल आसपास
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मिल रही है बधाई रक्सौल।( vor desk )।एक तरफ जहां पूरे बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन का विस्तार कर रही है ।उसी क्रम में आज बिहार प्रदेश कार्यालय से संगठन विस्तार के तहत भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह को मनोनीत किया गया। इसकी पुष्टि भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी व चनपटिया के विधायक प्रकाश राय ने करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल का नेतृत्व युवा हाथों में सौंपा है। ज्ञात हो कि वरुण सिंह भारतीय जनता पार्टी के इस सांगठनिक जिला के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का पद निर्वहन कर चुके हैं। और वह नरकटिया विधानसभा के बनकटवा मंडल के निवासी हैं।उनके मनोनयन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी चंपारण लोकसभा ...
एडीआरएम एस आर मीणा ने किया रक्सौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी देख लगाई फटकार!

एडीआरएम एस आर मीणा ने किया रक्सौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी देख लगाई फटकार!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम एस आर मीणा ने रविवार को रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण किया।समस्तीपुर के अधिकारियों की एक टीम के साथ पहुचे एडीआरएम ने पूरे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में गंदगी बिखरे देख कर उन्होने स्थानीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी। एडीआरएम श्री मीणा ने स्थानीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आइंदा यह शिकायत नही मिलनी चाहिए।एक ओर रेलवे स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है।दूसरी ओर गंदगी का आलम है।ऐसे नही चलेगा।लापरवाही पर कार्रवाई होगी।उन्होने रक्सौल स्टेशन के पार्सल घर, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण कार्यालय, पूछताछ कार्यालय ,प्लेटफॉर्म आदि का भी निरीक्षण किया। स्टेशन पर बिजली के तार इधर उधर बिखरा देख उन्होने एसएसई राजेश कुमार राज को बिजली के तारो को अविलम्ब दुरुस्त करने का निर्देश दिया।इसके बाद वे अधिकारी विश्रामालय पहुंचे, जहां पर गेट पर लग...
नेपाल से तस्करी कर भारत मे लाई जा रही सात गाय को एसएसबी ने किया बरामद!

नेपाल से तस्करी कर भारत मे लाई जा रही सात गाय को एसएसबी ने किया बरामद!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल से तस्करी कर गाय को भारतीय सीमा में प्रवेश कराते वक्त एसएसबी ने सात गाय बरामद किया है।उक्त गाय आदापुर के इनरवा गांव के लरहा टोला से बरामद की गई है। एसएसबी इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि उक्त गायों को स्थानीय थाना के माध्यम फाटक वाला को सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहे। ...
मानव व्यापार रोकथाम हेतु चलाये गए अभियान में जन साधारण एक्सप्रेस से छह बच्चे बरामद!

मानव व्यापार रोकथाम हेतु चलाये गए अभियान में जन साधारण एक्सप्रेस से छह बच्चे बरामद!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर रक्सौल,एस एस बी 47 बटालियन और आर पी एफ रक्सौल,जीआरपी द्वारा द्वारा मानव व्यापार रोकथाम हेतू संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें 15267 जनसाधारण एक्सप्रेस से छः नाबालिग बच्चों को मानव तस्कर से मुक्त कराया गया।इस दौरान मानव तस्कर को हिरासत में लिया गया है।जिसका नाम- ओमबाबू मांझी(पिता -फाग्गू मांझी, कठिया मठिया थाना -कंगली, जिला- पश्चिमी चंपारण और मुकेश कुमार(पिता-श्यामलाल साह) केशरीया, जिला- पश्चिमी चंपारण शामिल है । इस संन्दर्भ में एस एस बी 47 बटालियन रक्सौल द्वारा जी आर पी रक्सौल में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। और बच्चे को सी डब्ल्यू सी मोतिहारी भेजने के लिए प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर रक्सौल को सौंप दिया गया। अभियान में प्रयास संस्था की प्रभारी आरती कुमारी, राज गुप्ता,आशुतोष अमन, एस एस बी के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार,आर पी एफ के सब इंस्पेक्ट...
एसएसबी ने सिवान टोला से 70 हजार के विदेशी कॉस्मेटिक समान के साथ युवक को पकड़ा!

एसएसबी ने सिवान टोला से 70 हजार के विदेशी कॉस्मेटिक समान के साथ युवक को पकड़ा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन ने करीब 70 हजार मूल्य के विदेशी कॉस्मेटिक के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट एम ब्रोजेन सिंह ने बताया कि धुपवा टोला पोस्ट के एसएसबी जवानों ने पिलर संख्या 394 के नजदीक सिवान टोला से उक्त बरामदगी की। युवक रक्सौल के हरैया का निवासी जय राम राउत(40 वर्ष ) बताया गया है।जप्त समान और युवक को एसएसबी ने मोतिहारी कस्टम को सौंप दिया है। ...
भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी नेता रामाश्रय प्रसाद की 8वीं पूण्य तिथि मनी

भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी नेता रामाश्रय प्रसाद की 8वीं पूण्य तिथि मनी

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। रामाश्रय प्रसाद एक जन नेता थे।उनकी लोगों में अलग पहचान थी।वे गरीब -गुरबो के लिए जीते थे। उक्त बाते भाकपा के वरिष्ठ नेता व अंचल सचिव रहे रामाश्रय प्रसाद की 8 वीं पुण्य तिथि पर भेलाही में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने कही।इस अवसर पर पूर्व मुखिया अजय पटेल ने कहा नेता जी मरे नही वे हम सबो के दिल में है।श्री पटेल ने जल्द ही उनकी प्रतिमा लगाने की घोषणा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत पटेल व संचालन बिनय पटेल ने की।इस दौरान पूर्व सरपंच किशोरी चौधरी,जय नारायण मिश्र,भाकपा नेता आजाद सिंह,रामेश्वर प्रसाद केसरी,गुगली नट सहित कई लोगों ने संबोधन किया।कार्यक्रम के बीच में स्व0रामाश्रय प्रसाद की तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दा सूमन अर्पित की गई।साथ ही वृक्ष रोपण किया।कार्यक्रम आयोजन के लिए सामाजसेवी बिकास पटेल क...
रक्सौल से चोरी हुई  टाटा सूमो मोतिहारी के छतौनी से बरामद,पुलिस को देख भागे अपराधी!

रक्सौल से चोरी हुई टाटा सूमो मोतिहारी के छतौनी से बरामद,पुलिस को देख भागे अपराधी!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।शुक्रवार की सुबह में कोरियाटोला से एक टाटा सूमो गाड़ी चोरी हो गई ।जबकि शाम होते होते त्वरित कार्यवाही में पुलिस ने गाड़ी को जप्त किया । बताया गया कि शुक्रवार की सुबह में श्री निवास कुशवाहा के कोईरियाटोला वार्ड 25 के मकान के आगे से उनके किरायदार रामाशंकर महतो की टाटा सूमो चोरी हो गई।रामाशंकर महतो कलवारी मंझरिया के मूल निवासी है। उनकी टाटा सूमो बी आर 0पांच पी ए 3516 अज्ञात लोगों द्वारा चोरी हो गई। जिसकी शिकायत स्थानीय रक्सौल थाना में की गई ।थानाध्यक्ष अभय कुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपनी टीम की सूचना पर दरोगा अवधेश कुमार के साथ छापेमारी में जुट गए। इस क्रम में मोतीहारी के छतौनी से चोरी गई टाटा सूमो जप्त कर ली गई।मजे की बात है कि पुलिस को देख अपराधी भाग खड़े हुए । थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि इस संबंध में कांड संख्या 457/2019 दर्ज कर करते हुए चोर गिरोह क...
सीएम नीतीश कुमार हैं पीठ में छुरा घोपने वाले,राजद ही असली हितैषी:रवि मस्कारा

सीएम नीतीश कुमार हैं पीठ में छुरा घोपने वाले,राजद ही असली हितैषी:रवि मस्कारा

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के पोस्ट आफिस चौक पर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व रक्सौल विधानसभा नेता रवि मस्करा ने किया।कार्यक्रम में श्री मस्करा ने कहा कि मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने कैब एवं एनआरसी के माध्यम से संविधान से खिलवाड़ किया है,परंतु मुझे नाराज़गी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से है।मुख्यमंत्री जी मुसलमानों के रहनुमा बनना चाहते हैं परंतु हर बार अल्पसंख्यक के पीठ में छुड़ा घोपने का काम करते हैं।तीन तलाक, धारा 370,एवं नागरिकता बिल पर भी उन्होंने अपनी पार्टी की दोगली नीति का परिचय दिया है।सत्ता के लिए जदयू के लोग मोदी एवं अमित शाह की जोड़ी के गोद में बैठ गए हैं।हमारी पार्टी राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में सदा ही अल्पसंख्यकों की आवाज़ मजबूती से उठाती रही है।आगे भी युवा नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सभी समाज को ...
पांच दिवसीय विराट गायत्री महा यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में कुरीति मिटाने का संदेश!

पांच दिवसीय विराट गायत्री महा यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में कुरीति मिटाने का संदेश!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।गायत्री शक्तिपीठ एवं शांतिकुंज हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में रक्सौल शहर के रेलवे कॉलनी स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित पाँच दिवसीय विराट गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर शहर में कलश यात्रा का आयोजन हुआ।इस कलश यात्रा में भारी संख्या में जहाँ श्रद्धालु शरीक हुए,वहीं,गाजे बाजे व भजन कीर्तन के बीच सैकड़ो महिलाएं माथे पर कलश रख कर शोभा यात्रा में में शामिल हुईं।इस दौरान नशीले पदार्थ व तम्बाकू के सेवन नही करने की प्रेरणा देते हुए उनकी शव यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।वहीं दहेज कुरीति पर चोट करते हुए अभिभावकों से दहेज न लेने व न देने की झांकी भी चर्चे में रही। इस बीच शांतिकुंज हरिद्वार से ब्रह्म वादनी की सात सदस्यी टोली के प्रतिनिधि भगवान सिंह ने 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय पवन प्रज्ञा पुराण कथा के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि विश्व व मानव क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!