आईसीपी क्षेत्र में भारतीय ट्रकों से रंगदारी वसूलने के आरोप में तीन गिरफ्तार
पर्सा जिला पुलिस ने अवैध वसूली में संलिप्त अलौ वार्ड अध्यक्ष के देवर को किया गिरफ्तार
बीरगंज।(vor desk )।आइसीपी से हो कर आने जाने वाले मालवाहक वाहनों से अवैध वसूली करने वाला सिंडिकेट सक्रिय है।नेपाल के पर्सा जिला पुलिस ने इस अबैध असुली का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगो को पकड़ा है। पुलिस ने एक अभियान में बीरगंज के वार्ड 17 स्थित अलौ में भारतीय वाहन को रोककर अबैध असुली करते हुए इन्हें रंगेहाथ दबोचा।बताया गया कि आई.सी.पी. के पास जाँच-पास कराकर जा रहे भारतीय गाड़ियों से अबैध असुली किया जा रहा था। ये लोग प्रति गाड़ी 500 से 1000 रुपया वसुल रहे थे। पर्सा जिला के एसपी सोमेन्द्र सिह राठौर ने बताया की इस कार्य में संलग्न तीन लोगो को पकड़ा गया है। गिरफ्तार होने वाले में बीरगंज वार्ड 17 अलौ निवासी बिजय यादब, प्रदिप गुप्ता और मजमिल मियाँ है। हालांकि ये लोग वर्षो से रंगदारी उठाते आ रहे है, मगर प्रशासन इन्हे ...









