हिन्दू संगठनो ने सीमा क्षेत्र में जारी धर्मांतरण का किया विरोध,हिंदुओं की हुई ‘घर वापसी’!
-विहिप व बजरंग दल ने रक्सौल प्रशासन का किया ध्यानाकृष्ट-कहा-जरूरत पड़ी तो होगा आंदोलन
गायत्री यज्ञ व हनुमान चालीसा पाठ के बीच पढ़ाया गया समस्त हिंदुओ के समानता का मंत्र
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल थाना क्षेत्र के कनना गांव मे कथित रूप से हिंदुओं का धर्मांतरण कराने के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा गुरुवार को जागरण अभियान व आम सभा का आयोजन किया गया।साथ ही गायत्री यज्ञ के साथ ही शुद्दीकरण के जरिये उन्हें बापस हिन्दू बनाया गया। बताया गया है कि पिछले अर्से दलित बस्ती के लोगों को बहला फुसला कर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया।जिसके बाद हंगामा मचा। इसके विरोध मे विभिन्न हिन्दू संगठनों ने एकजुट हो कर विरोध शुरू किया।साथ ही रक्सौल के अनुमण्डल पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को इस बाबत आवेदन दे कर ध्यानाकृष्ट भी कराया गया। सूत्रों ने बताया कि विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल...









