Sunday, October 27

गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश,विधायक डॉ0 अजय ने ली आत्मनिर्भर भारत की शपथ!

रक्सौल।(vor desk)।मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली के लिए रक्सौल में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।बिहार जन संवाद कार्यक्रम के तहत इस रैली का उद्देश्य आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी से जोड़ कर देखा गया।इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘आत्म निर्भर भारत ‘के लिए शपथ भी लिया।

रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के रक्सौल में सूबे में आयोजित इस तरह के पहले’ बिहार जन संवाद’ यानी वर्चुअल रैली को ले कर समारोह की तरह तैयारियां हुई थी। कही कार्यालय तो कही घरों में सामूहिक तौर पर नेता कार्यकर्ता शरीक हुए।

विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफल रैली है। मोदी सरकार -2 के एक वर्ष के कार्यकाल ने साबित कर दिया है कि जब जब भाजपा सत्ता मे आई है, विश्व के पटल पर भारत का मान सम्मान बढ़ा है।देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट मे भी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज देकर पीएम ने यह साबित कर दिया है कि केन्द्र की यह सरकार युवाओ, महिलाओ, बेरोजगारों व किसानो सबकी चिंता करती है।उद्देश्य एक ही है कि भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाया जाय मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रो.अवधेश सिंह,राजकुमार गुप्ता,कमलेश कुमार,संजय पटेल आदि उपस्थित थे।

इधर, शहर के नागा रोड में भारतीय जनता युवा मोर्चा की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के जिला अध्यक्ष मनीष दुबे के नेतृत्व में द्वारा अमित शाह के कार्यक्रम वर्चुअल रैली को अति उत्साह के साथ समारोहपूर्वक सुना गया।रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि कैसे एक आत्मनिर्भर भारत के तरफ हम लोग अग्रसर हो रहे हैं ।साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री जी के द्वारा बिहार को स्पेशल पैकेज के रूप में दिए गए सवा लाख करो रुपए का लेखा-जोखा भी दिया।
सभी ने कहा कि यह वर्चुअल रैली भारत की इतिहास की पहली वर्चुअल रैली थी। जोकि अत्यंत सफल रही।। साथ ही पूरे विश्व को वर्चुअल रैली के द्वारा लोगों से जुड़ने का एक मार्ग भी भारत ने दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 अनिल कुमार सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गुड्डू सिंह, भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंकर ठाकुर, राजकिशोर राय उर्फ भगत , भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री इंजीनियर प्रवीर रंजन, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष संजय पटेल,मदन पटेल,रामबाबू शर्मा, प्रभात बरनवाल,हार्दिक बर्णवाल, प्रिंस बर्णवाल, मनकेश्वर शर्मा,राकेश रंजन वर्मा,पिन्टू गिरी,प्रेम गुप्ता,विशाल साह, आदि लोग मौजूद रहेे।

वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के रक्सौल जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में भी कार्यकर्ता रैली में शरीक हुए।अरविंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह डिजिटल यानी वर्चुअल रैली ऐतिहासिक साबित हुई ।
कार्यक्रम रक्सौल नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।आयोजित कार्यक्रम में रक्सौल नगर के नव मनोनीत सभी सदस्य उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के महामंत्री कन्हैया कुमार कर्ण ,सोशल मीडिया प्रभारी दिपेश प्रसाद गुप्ता ,मडिया प्रभारी निखिल कुमार,कार्यालय मंत्री राज साहेब मिश्रा, मंडल प्रभारी विद्या सिंह सहित नगर महामंत्री जय कुमार पटेल, नगर उपाध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता, संजीत कुमार गुप्ता, मंत्री आकाश कुमार पटेल ,श्याम गुप्ता, अमित शराफ, दीपक कुमार ,मिथिलेश कुमार, साकेत कुमार सिंह, अखिलेश कुमार गुप्ता ,मोनू कुमार तिवारी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसी तरह कोईरिया टोला स्थित यमहा शोरूम में
बिहार जन संवाद कार्यक्रम सुना गया।
इस दौरान भाजपा नेता राकेश कुमार कुशवाहा , भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के अनुसुचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओम ठाकुर , अंकित कुमार, प्रशांत तिवारी, रौशन गुप्ता,सलेश कुमार, गोपाल कुशवाहा, कृष्णा यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिन्होंने कहा कि यह वर्चुअल रैली देश मे राजनीति को बदल देगी।बीजेपी ने यह बताया कि पूरे देश को कैसे एक सूत्र में पिरोया जा सकता है।

वैसे ही, भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा चावल बाजार स्थित हनी सिंह के घर पर वर्चुअल रैली में सहभागिता सुनिश्चित की गई।इस दौरान पार्टी के रक्सौल जिलाध्यक्ष शमशुद्दीन आलम ने कहा कि इस रैली ने थी कर दिया कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री शमसु जोहा अंसारी, आफताब खान,नौशाद आलम, सन्नी,भोला आलम, हरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, मनदीप सिंह, सतवीर सिंह, आदि मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!