Sunday, October 27

भेलाही के पूर्व मुखिया अजय पटेल बने बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के मुखिया प्रभारी ,मिल रही बधाई!

रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भूवन के द्वारा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें भेलाही पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया पति अजय पटेल को बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश मुखिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया।

मनोयन के बाद अजय पटेल ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था की बेहतरी के लिए मैं तब तक आवाज उठाता रहूंगा,जब तक कि यथोचित अधिकार व सम्मान नही मिल जाता।

इधर,उनको भाजपा नेता अरविंद सिंह,ओम ठाकुर,उमेश सिकरिया,वीर शमशेर पटेल आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!