Saturday, October 26

तारिक जमाल बने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रक्सौल इकाई के जिला मंत्री!

रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समसुद्दीन आलम ने अपने कमिटी का विस्तार करते हुए तारिक जमाल ( पूर्व मुखिया) को जिला मंत्री नियुक्त किया है।
आलम ने बताया कि तारिक जमाल पूर्व में भी जनता का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और जनता के परेशानियों से अवगत हैं।। इनके पार्टी से जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो० अनिल सिन्हा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष वरुण सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष मनीष दुबे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री ई० प्रवीर रंजन, सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, सामंत कुमार जोशी, आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!