Friday, October 25

भाजयुमो ने किया रक्सौल के 13 मंडलों में संगठन का विस्तार,अध्यक्ष के नामों की हुई घोषणा!

रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने एक प्रेस रिलीज जारी कर तेरह मंडल के मंडल अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है ।जिसमे नगर के युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय पटेल ,रक्सौल ग्रामीण के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ,रामगढ़वा पूर्वी के राजन कुमार गुप्ता ,रामगढ़वा पश्चिमी के मनोहर सिंह छौड़ादानों के सुदीप कुमार, आदापुर मंडल के नवल किशोर गुप्ता, भवानीपुर मंडल के पिंटू सिंह, बनकटवा के छोटे लाल यादव, बंजरिया के दीपक कुमार सिंह ,सुगौली नगर के सुबोध चौधरी ,सुगौली दक्षिणी के गुंजन शर्मा, सुगौली पूर्वी के विनोद कुमार सिंह एवं नरकटिया का कमाल रंजन यादव को नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर दुबे ने कहा कि इन सभी युवा नेताओं के हाथों में मंडल की जिम्मेवारी दी गई है इन सभी के बल पर भारतीय जनता पार्टी हर एक बूथ पर कार्य करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में रक्सौल जिला के तीनों विधानसभा और विजय हासिल करेगी। इन सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई बधाई देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल कुमार सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, वर्तमान जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ,भारतीय जनता पार्टी के जिला के प्रवक्ता गुड्डू सिंह, सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय भगत जी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ,मदन प्रसाद, भोला प्रसाद ,राजेंद्र गुप्ता ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप सर्राफ, महामंत्री अशोक पांडे, संजीव सागर ,सुभाष सिंह ,विपिन मिश्रा ,मनोज शर्मा ,उदयसिंह, राजू भगत, जितेंद्र सिंह आदि ने इन नवनियुक्त युवा मोर्चा के अध्यक्ष को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!